- Hindi News
- National
- Four People, Including A Mother And Daughter, Were Killed After Being Hit By A Train In Begusarai, Bihar. They Were Hit By The Amrapali Express.
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाह बानो बेटी और कानूनी वारिस सिद्दीका बेगम ने फिल्म हक के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा, जंगली पिक्चर्स, बावेजा स्टूडियोज़ और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की चेयरपर्सन को नोटिस जारी किया है। सिद्दीका बेगम का आरोप है कि फिल्म में उनकी मां शाहबानो बेगम की जिंदगी को बिना उनकी इजाजत और जानकारी के दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में शाहबानो के निजी जीवन के पहलुओं को बिना अनुमति के पेश किया गया है, जो परिवार की निजता का उल्लंघन है। नोटिस में उन्होंने फिल्म की रिलीज, स्क्रीनिंग, प्रमोशन और पब्लिकेशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस और ट्रक के बीच टक्कर, कई यात्री घायल

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक आरटीसी बस और लॉरी ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश लोग कॉलेज के छात्र थे, जो रविवार को घर पर छुट्टी मनाने के बाद हैदराबाद में अपने कॉलेजों में लौट रहे थे।
रंगारेड्डी में चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गिट्टी से लदे एक लॉरी ने तेज रफ्तार के कारण कंट्रोल खो दिया और बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लॉरी पर लदा सारा गिट्टी बस के अंदर यात्रियों के ऊपर गिर गया। बस में बैठे कई लोग गिट्टी के नीचे दब गए।








