
लाल घाघरा, दो घंटे में, सावन में लग गई आग (भोजपुरी वर्ज़न), रातां लंबियां (भोजपुरी वर्ज़न) जैसे गानों से नमृता मल्ला ने भोजपुरी सिनेमा मे जगह बनाई. बहुत कम समय में ही अपनी मेहनत, लुक और जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने खास पहचान बनाई है.

नमृता मल्ला ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया है, जहां उनके स्टाइलिश अंदाज़ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. उनकी खासियत यह है कि वह सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं रहतीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हमेशा छाई रहती हैं.

उनके फोटोशूट, डांस रील्स और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं और लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं. नमृता ने कई सुपरहिट गानों जैसे लाल घाघरा, दो घंटे में, सावन में लगी आग और कई अन्य म्यूजिक वीडियोज़ में अपने डांस से तहलका मचा दिया है.

यही वजह है कि हर नया गाना आने के साथ ही उनके फैंस बेसब्री से उसका इंतजार करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं.

नमृता मल्ला फिटनेस और फैशन पर भी ध्यान देती हैं. उनके फोटोशूट में उनका ग्लैमरस और मॉडर्न अंदाज़ नजर आता है. यही कारण है कि वह सिर्फ भोजपुरी फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं.

बचपन से ही नमृता को डांस और एक्टिंग का शौक था. स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह अलग-अलग कल्चरल प्रोग्राम्स और डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती थीं.

धीरे-धीरे उनका कॉन्फिडेंस और परफॉर्मेंस और बेहतर होता गया. जवानी मे नमृता ने अपने करियर को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की.

उन्होंने मॉडलिंग और डांसिंग से शुरुआत की और इसके बाद भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज़ में उन्हें मौका मिला. अपनी ग्लैमरस अदाओं और शानदार डांस मूव्स की वजह से वह जल्दी ही फैंस के बीच लोकप्रिय हो गईं.

आज नमृता को भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कहा जाता है. वह न सिर्फ अपने काम की वजह से बल्कि अपनी पर्सनालिटी, फैशन सेंस और सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं.

भोजपुरी दर्शक उन्हें एक अलग ही अंदाज़ में देखते हैं और यही वजह है कि नमृता का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुका है.
Published at : 26 Aug 2025 08:52 PM (IST)









