
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने पीले रंग की सुंदर बनारसी साड़ी पहनी है जिसका बॉर्डर काफी चौड़ा है. उन्होंने साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है.

अपने ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने गले में एक खूबसूरत हार के साथ मंगलसूत्र पहना है. इसके अलावा उन्होंने कानों में झुमके भी पहने हैं.

हाथों में रेड और गोल्डन चूड़ियों का सेट पहने और ओपन हेयर स्टाइल के साथ वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.

एक तस्वीर में मोनालिसा हाथ में पूजा की थाली लिए गणपति बप्पा के साथ पोज देती नजर आईं.

इस ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस ने अलग-अलग बैकग्राउंड के साथ पोज दिया.

एक तस्वीर में मोनालिसा अपनी दो दोस्तों के साथ दिख रही हैं.उन्होंने भी मोनालिसा की तरह पीले रंग की साड़ी पहनी हुए है.

इन तस्वीरों को साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा- ‘पीले कपड़ों में एक साथ… सबसे अच्छा समय बिताया.’

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘स्वीट,’ तो दूसरे फैन ने लिखा, ‘प्योर इंडियन ब्यूटी.’
Published at : 03 Sep 2025 08:57 PM (IST)









