भोजपुरी सिनेमा में नई फिल्मों और उनके ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बनी रहती है. इसी में ही फिल्म ‘मंझली बहू’ का ऑफिशियल ट्रेलर 2026 जारी किया गया है. एडवाइज भोजपुरी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, अनीता रावत, नेहा सिंह, प्रकाश जैस, शालू सुष्मित राजपूत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर भोजपुरी दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है.
फिल्म के नाम ‘मंझली बहू’से ही पारिवारिक रिश्तों और घर-परिवार की कहानी का संकेत मिलता है. भोजपुरी समाज में पारिवारिक रिश्तों, परंपराओं और आपसी संबंधों पर आधारित कहानियाँ दर्शकों को काफी पसंद आती है. ऐसे में फिल्म की कहानी दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकती है.
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘मंझली बहू’से जुडी संस्था एल डिस्ट्रिक्ट डू आर्ट प्राइवेट लिमिटेड है. फिल्म की निर्माता नेहा श्री हैं, जबकि संगीत और डायरेक्शन की जिम्मेदारी रितेश ठाकुर ने संभाली है. फिल्म की कहानी विशाल पाण्डेय ने लिखी है. इसके गीत अभिलाष कुमार और चंदन बाबू ने लिखे हैं. छायांकन प्रमोद पाण्डेय, संकलन और डीआई अजय सिंह ने किया है. नृत्य डायरेक्टर कानू मुखर्जी और विवेक थापा ने किया है. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वहीं अनीता रावत और नेहा सिंह की मौजूदगी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है. ट्रेलर के माध्यम से दर्शकों को फिल्म की झलक देखने का अवसर मिला है. अब दर्शकों की निगाहें फिल्म की रिलीज और इससे जुड़ी आगे की घोषणाओं पर टिकी हैं.
एडवाइज भोजपुरी की प्रस्तुति में आई ‘मंझली बहू’ से जुड़े कलाकारों और फिल्म की टीम को उम्मीद होगी कि यह दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में सफल रहेगी. फिलहाल, ट्रेलर रिलीज के बाद भोजपुरी फिल्म प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.







