मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:  मिथुन राशि वालों की सैलरी बढ़ सकती है, तुला और कुंभ राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: मिथुन राशि वालों की सैलरी बढ़ सकती है, तुला और कुंभ राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (25 February 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

25 फरवरी, मंगलवार को मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मिथुन राशि वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। कर्क राशि के बैंकिंग, फाइनेंस और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों की नौकरी में उन्नति के योग हैं। कुंभ राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष (द हर्मिट)

आत्मचिंतन का समय है। अपने दिल की आवाज सुनें और सही दिशा की तलाश करें। बड़े फैसले लेने से पहले सोच-विचार करें। भीड़ से दूर रहकर ऊर्जा को संतुलित करें। अनुभवों से सीखने का मौका मिलेगा। धैर्य और एकाग्रता रखें। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। अधूरे लक्ष्य पूरे करने पर ध्यान दें। अकेले समय बिताने से नई समझ विकसित होगी।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियों के लिए मानसिक तौर से तैयार रहना चाहिए। जोखिम लेने से बचना होगा। योजनाओं को गहराई से समझें। करियर में धीमी गति से ही सही, लेकिन प्रगति होगी। प्रेम: जो लोग अकेले हैं, उन्हें अपने भावनात्मक पक्ष को समझने का समय मिलेगा। प्रेम में जल्दबाजी से बचें। सच्चे रिश्ते समय के साथ मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य: इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, पौष्टिक आहार लें। हड्डियों और जोड़ों की तकलीफ बढ़ सकती है। विटामिन और मिनरल्स की कमी न होने दें। आंखों की रोशनी का ध्यान रखें। सोने से पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ (द डेविल)

प्रलोभन और भ्रम से सावधान रहें। बुरी आदत या नकारात्मक सोच आपको जकड़ सकती है। मानसिक रूप से मजबूत बनें। आत्मसंयम रखें। लालच या अस्थायी सुख की ओर खिंचाव हो सकता है। जिससे बाद में पछतावा हो सकता है। अपनी सीमाओं को पहचानें और अनुशासन रखें। बाहरी दिखावे से बचें। वास्तविकता को स्वीकार करें। पैसों या सफलता के लिए जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें।

करियर: नौकरीपेशा लोग बॉस या सहकर्मियों के दबाव में आ सकते हैं। धैर्य से काम लें। मार्केटिंग, सेल्स और मीडिया के लोगों को अनैतिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सही और गलत का अंतर समझें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अनुशासन रखें। प्रेम: जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें असुरक्षा या शक की भावना परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में जुनून बढ़ सकता है, लेकिन भावनाओं को नजरअंदाज न करें। शादीशुदा लोग झूठ या गलतफहमियों से बचें। दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य: तनाव और बेकाबू जीवनशैली से सेहत बिगड़ सकती है। तले-भुने या जंक फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस हो सकती है। थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम जरूरी है। नकारात्मक विचारों से घिरे रह सकते हैं। भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन (नाइन ऑफ़ कप्स)

मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, लेकिन संतुलन रखना जरूरी होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। जीवन में संतोष महसूस करेंगे, लेकिन आलस्य से बचें। नए अवसर आपके सामने होंगे। इनका सही उपयोग करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आगे बढ़ें।

करियर: रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उपलब्धियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोग मेहनत का उचित इनाम पा सकते हैं। सैलरी में वृद्धि की संभावना है। सेल्स, मार्केटिंग और होटल इंडस्ट्री के लोगों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। प्रेम: रिश्तों में गर्माहट और रोमांस बना रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, वे किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्यार में आत्मविश्वास बढ़ेगा और साथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए सुखद समय रहेगा। संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में नकारात्मक सोच से बचें। छोटी-छोटी खुशियों को संजोएं। स्वास्थ्य: खानपान का ध्यान रखना जरूरी होगा। डायबिटीज बढ़ने की आशंका है। फिटनेस को नजरअंदाज न करें। नींद पूरी लें, वरना थकान महसूस हो सकती है। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

कर्क (नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स)

आत्मनिर्भरता और सफलता का समय है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और जीवन में स्थिरता महसूस होगी। धन, वैभव और आराम का आनंद लेंगे। खुद के लिए समय निकालें और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपको खुशी देती हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहें, संयम और समझदारी से निर्णय लें।

करियर: कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। बैंकिंग, फाइनेंस और प्रॉपर्टी से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में स्थिरता और परिपक्वता आएगी। जो लोग सिंगल हैं, वे आत्मनिर्भरता का आनंद लेंगे और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय प्रेम और समझदारी भरा रहेगा। स्वास्थ्य: शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन मानसिक रूप से शांति बनाए रखना जरूरी होगा। रक्तचाप संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, तनाव से बचें। सही खानपान पर ध्यान दें। अच्छी नींद लें और खुद को मानसिक रूप से संतुलित रखने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह (ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स)

आज का दिन मानसिक उलझनों भरा हो सकता है। किसी स्थिति में फंसा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन यह सिर्फ आपकी सोच हो सकती है। समस्याओं से भागने के बजाय ठंडे दिमाग से समाधान तलाशें। आत्मविश्वास रखें। खुद को सीमाओं में बांधने से बचें। किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। धैर्य से काम लें। मार्गदर्शन से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में दुविधा हो सकती है। जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है। जिससे काम का दबाव बढ़ेगा। जो लोग सरकारी सेवा या प्रशासनिक क्षेत्र में हैं, उन्हें महत्वपूर्ण कागज को ध्यान से संभालने की जरूरत होगी। प्रेम: रिश्तों में असमंजस की स्थिति रह सकती है। पार्टनर से संवाद में कमी के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें मन की बात खुलकर कहने की जरूरत है, वरना दूरी बढ़ सकती है। सिंगल लोग पुरानी यादों में उलझे रह सकते हैं। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और बेचैनी हावी हो सकती है। माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। जिससे एकाग्रता में बाधा आएगी। आराम पर ध्यान दें। पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। हल्का और संतुलित भोजन करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

कन्या (द हैंग्ड मैन)

जीवन में बदलाव महसूस होगा, लेकिन धैर्य रखना जरूरी होगा। स्थितियां आपकी उम्मीदों के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन यह समय आत्म विश्लेषण के लिए उत्तम रहेगा। कुछ कामों में रुकावट आने से आप नई दृष्टि से चीजों को समझने का अवसर देगी। किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। चीजों को सही समय तक प्रतीक्षा करने दें।

करियर: नौकरी में ठहराव महसूस हो सकता है, लेकिन यह समय खुद पर काम करने का है। सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को नई रणनीतियों पर काम करने की आवश्यकता होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग निराशा महसूस कर सकते हैं। प्रेम: किसी विशेष निर्णय को लेकर कन्फ्यूजन रहेगा। पार्टनर से विचार मेल नहीं खा रहे तो थोड़ा समय अकेले बिताना बेहतर होगा। जो लोग रिश्ते में असमंजस में हैं, वे स्पष्टता के लिए खुद से सवाल करें। शादीशुदा लोगों को रिश्ते को एक नई दिशा देने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य: सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। स्क्रीन टाइम कम करें। संतुलित आहार लें। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। ध्यान और प्राणायाम करने से लाभ मिलेगा। अधिक सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, भाग्यशाली अंक: 7

तुला (जजमेंट)

जीवन में बड़ा बदलाव होने का संकेत है। पुराने फैसलों के परिणाम सामने आएंगे। रुके मामले में स्पष्टता मिलेगी। आत्म विश्लेषण का यह समय आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगा। जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें, क्योंकि आपके कार्यों का प्रभाव भविष्य पर पड़ेगा। बदलाव को स्वीकार करें और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें।

करियर: नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। वकालत और प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत लोग महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। फाइनेंस और बैंकिंग से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जॉब चेंज की सोच रहे लोगों को सही प्रस्ताव मिलने की संभावना है। प्रेम: रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए कोई पुराना रिश्ता फिर से जुड़ सकता है। विवाहित जोड़ों को रिश्ते में संतुलन रखने की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ स्पष्ट बातचीत से समस्याओं का हल मिलेगा। रिश्ते में निर्णायक मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव से बचने की कोशिश करें। अनावश्यक चिंता सेहत पर असर डाल सकती है। नियमित व्यायाम और ध्यान करने से सकारात्मकता बढ़ेगी। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक (द फ़ूल)

आज का दिन नए अवसरों और रोमांचक अनुभवों से भरा रहेगा। आप कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे, लेकिन लापरवाही से बचें। किसी नए प्रोजेक्ट, यात्रा या संबंध की शुरुआत हो सकती है। जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे अप्रत्याशित नतीजे मिल सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नई संभावनाओं को खुले दिमाग से स्वीकारें और डर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।

करियर: जोखिम भरे निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा। स्टार्टअप या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग नए विचारों पर काम करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। मार्केटिंग, विज्ञापन और मनोरंजन उद्योग में काम करने वालों को अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में स्वतंत्रता की चाह बढ़ेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी अनपेक्षित व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिससे रोमांचक जुड़ाव बनेगा। शादीशुदा जोड़ों को अपने पार्टनर के प्रति अधिक गंभीर होने की जरूरत है, वरना भावनात्मक दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण चोट लगने या गिरने की संभावना है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। असंतुलित मानसिक रूप से बहुत उत्साहित रहेंगे, लेकिन अधिक उत्तेजना से बेचैनी बढ़ सकती है। ध्यान और योग से ऊर्जा को संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

धनु (क्वीन ऑफ़ स्वॉर्ड्स)

इस समय तर्क और स्पष्टता आपके सबसे बड़े हथियार होंगे। पुरानी स्थिति अब आपके सामने नई समझ लेकर आएगी। आत्मनिर्भर बनने की जरूरत होगी। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। अपने विचारों को बिना झिझक व्यक्त करेंगे। जिससे कुछ लोग प्रभावित होंगे तो कुछ नाराज भी हो सकते हैं। निर्णय लेते समय भावनाओं से अधिक तर्क को प्राथमिकता दें। अपने अनुभवों से सीखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। कानूनी या पारिवारिक मामला हल हो सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय शक्ति की परीक्षा होगी। सरकारी और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे लोग नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रेम: भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो रिश्तों में टकराव हो सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। शादीशुदा लोगों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में समझदार व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव अधिक रह सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को स्थिर रखने के लिए मेडिटेशन और योग अपनाएं। हड्डियों और जोड़ों का दर्द हो सकता है। अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: ग्रीन, भाग्यशाली अंक: 5

मकर (फाइव ऑफ वांड्स)

कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन संघर्ष आपकी सफलता की नींव बनेगा। नए कार्य में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपका धैर्य और आत्मविश्वास आपकी ताकत होगी। कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन हार न मानें। परिवार या मित्रों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। जिससे तनाव बढ़ सकता है। छोटी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होगी, वरना बड़ी गलतियां हो सकती हैं। आत्मनिर्भरता और सही रणनीति अपनाकर कठिनाइयों से बाहर आ सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज होगी। अपनी रणनीति मजबूत करना होगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में कठिनाई हो सकती है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम: रिश्तों में टकराव की आशंका है। जिनका रिश्ता नया है, उन्हें गलतफहमियों से बचने के लिए धैर्य रखना होगा। शादीशुदा जोड़ों के बीच अहंकार टकरा सकता है। जिसे समय रहते सुलझाना जरूरी होगा। सिंगल लोगों को अपने आसपास के रिश्तों पर ध्यान देना चाहिए। कोई अनपेक्षित व्यक्ति उनके लिए खास साबित हो सकता है। स्वास्थ्य: तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। भोजन में असंतुलन के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, संतुलित आहार लें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

कुंभ (सिक्स ऑफ पेंटाकल्स)

आज का दिन संतुलन और सहयोग पर केंद्रित रहेगा। वित्तीय मामलों में स्थिरता आएगी, लेकिन दूसरों की सहायता करते समय अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य में योगदान देना मानसिक शांति देगा। पारिवारिक जीवन में मेल-मिलाप रहेगा। महत्वपूर्ण सलाह से रिश्तों में सुधार आ सकता है। अनपेक्षित उपहार या वित्तीय लाभ मिल सकता है। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों की मदद करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में उदारता और टीमवर्क की भावना आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर या प्रमोशन की संभावना है। नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें पुराने संपर्क से अवसर मिल सकता है। प्रेम: जिन लोगों का रिश्ता तनाव में था, वे आज समाधान खोजने में सफल हो सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों को अपने पार्टनर के प्रति उदारता दिखानी चाहिए। संबंध मजबूत होगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य: आज शरीर और मन दोनों को संतुलित रखना जरूरी होगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। जिससे मानसिक एकाग्रता प्रभावित होगी। पुरानी चोट या हड्डियों से जुड़ी समस्या उभर सकती है, उचित देखभाल करें। मानसिक रूप से चिंता या असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्यशाली रंग: फिरोजी, भाग्यशाली अंक: 8

मीन (द लवर्स)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण फैसलों और आत्म विश्लेषण का रहेगा। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में संतुलन रखने की जरूरत होगी। बड़े निर्णय से पहले दिल और दिमाग दोनों की सुनें। रिश्तों में गहराई महसूस होगी। किसी करीबी व्यक्ति से विचार-विमर्श फायदेमंद रहेगा। उलझन में हैं, तो जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा का योग बन सकता है, जो नए अवसर लेकर आएगी।

करियर: कार्यस्थल पर साझेदारी से जुड़े निर्णय लाभदायक रहेंगे। मार्केटिंग और सेल्स में काम कर रहे लोगों को नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। जॉब में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो सही अवसर की प्रतीक्षा करें। प्रेम: सिंगल लोगों को खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जिससे जुड़ाव महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। किसी पुराने संबंध को लेकर भावनात्मक असमंजस महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान संतुलित रखें। भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, इसलिए ध्यान और योग का सहारा लें। रक्तचाप या हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *