मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल:  मेष राशि वालों को धन लाभ के योग हैं और सिंह राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष राशि वालों को धन लाभ के योग हैं और सिंह राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (24 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 फरवरी, मंगलवार को मेष राशि वालों को धन लाभ होने के संकेत हैं। जमीन जायदाद से जुड़े काम भी आगे बढ़ सकते हैं। कर्क राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। सिंह राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को नई जिम्मेदारी, से फायदा हो सकता है। धनु राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। नए मौके भी मिल सकते हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष (डेथ) आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रह सकता है। किसी खास महिला के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है या सफलता मिल सकती है। आत्मबल पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा, इरादों में दृढ़ता आएगी और खुद पर भरोसा भी बढ़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कामों में समय लग सकता है और पुराने विवाद या उलझन का अंत होने की संभावना भी बन रही है। नई सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद मन में शांति और सुख का अनुभव बना रहेगा। धन लाभ के संकेत भी हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता आने से मन हल्का और संतुलित रहेगा।

करियर – आपकी मेहनत, समझदारी और हुनर आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे। सही दिशा में प्रयास करेंगे तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। किसी चुनौती से डरने की जगह उसका मजबूती से सामना करें। नौकरी हो या व्यवसाय, रचनात्मक सोच का उपयोग आपको आगे बढ़ाएगा। जिस काम को आप बदलाव के नजरिये से देखेंगे, उसमें बेहतर सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। लव – प्रेम जीवन में नए आरंभ के संकेत हैं। रिश्ते में हैं तो आज भावनाएं खुलकर व्यक्त करने से नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोग भी आत्मविश्वास के साथ नए संबंध की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। हेल्थ – आप ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। नई व्यायाम दिनचर्या या किसी शारीरिक गतिविधि की शुरुआत कर सकते हैं। इससे मानसिक संतुलन भी बेहतर होगा। नियमित हेल्थ रूटीन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 1

वृष (फाइव ऑफ कप्स) दिन की शुरुआत थोड़े भारीपन और सुस्ती के साथ हो सकती है। आलस के कारण काम में मन कम लगेगा, लेकिन दोपहर के बाद ऊर्जा वापस आएगी और अधूरे काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। किसी बात पर तकरार की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें। कागजी काम, दावे, आवेदन या किसी आधिकारिक दस्तावेज से जुड़ी व्यस्तता बनी रह सकती है। काम का दबाव और मानसिक तनाव बीच बीच में महसूस होगा। कुछ रुकावटें आपका उत्साह कम कर सकती हैं, लेकिन दिन पूरी तरह खराब नहीं है, बस गति थोड़ी धीमी रह सकती है।

करियर – किसी प्रोजेक्ट में अटकाव महसूस हो रहा है तो उसी तरीके पर अड़े रहने की बजाय नई दिशा पर सोचें। बदलाव का विचार मन में आए तो उसे गंभीरता से देखें। डर की जगह साहस से लिया गया निर्णय आगे बेहतर परिणाम दे सकता है। आज की सोच भविष्य की नई शुरुआत बन सकती है। लव – यदि आप रिश्ते में हैं तो खुद से ईमानदारी से पूछें कि क्या आप भीतर से संतुष्ट हैं। कोई पुराना संबंध या याद मन पर बोझ हो तो उससे बाहर निकलने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के लिए अतीत छोड़कर नई भावनात्मक शुरुआत का समय बन सकता है। हेल्थ – आज शरीर और मन दोनों को आराम की जरूरत है। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या हल्की सैर लाभदायक रहेगी। मानसिक संतुलन रहेगा तो शारीरिक स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी। लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 4

मिथुन (द हायरोफेंट) आज आप घरेलू जिम्मेदारियों को संभालने और सुलझाने में ज्यादा समय दे सकते हैं। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और आपकी बात सुनी जाएगी। अभी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि धीरे धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में मुड़ सकती हैं। काम पर ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन लग सकता है, ऐसे में प्रार्थना, आध्यात्मिक चिंतन या शांत समय मन को स्थिर करेगा। आर्थिक उलझनें धीरे धीरे कम होने लगेंगी। शहर से बाहर यात्रा के संकेत भी बन रहे हैं, जो जरूरी काम या मानसिक बदलाव दोनों से जुड़ी हो सकती है।

करियर – कार्यस्थल पर यह समय सीखने, समझने और खुद को बेहतर बनाने का है। हालात चाहे थोड़े चुनौतीपूर्ण हों, आप उनमें भी अवसर ढूंढ सकते हैं। सकारात्मक सोच बनाए रखें, क्योंकि आपकी क्षमता अब भी आपके लक्ष्यों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। धैर्य और निरंतर प्रयास आपको स्थिर प्रगति की ओर ले जाएंगे। लव – रिश्तों में छोटी गलतफहमियां तनाव दे सकती हैं, लेकिन खुला संवाद सब आसान कर देगा। यदि आप रिश्ते में हैं तो दिल की बात दबाने के बजाय साझा करें। अविवाहित लोग पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अतीत छोड़ेंगे तो नया और सुखद अध्याय शुरू हो सकता है। हेल्थ – मानसिक थकावट शरीर पर असर डाल सकती है। पर्याप्त विश्राम और संतुलित भोजन जरूरी है। हल्का व्यायाम, योग और ध्यान आपको नई ऊर्जा और भीतर की शांति देंगे। लकी कलर: काला, लकी नंबर: 8

कर्क (वन पेंटाकल) आज मन किसी गहरी चिंता में उलझा रह सकता है, जिससे भावनात्मक बेचैनी या हल्का अधूरापन महसूस हो। फिर भी अच्छी बात यह है कि मित्रों का उत्साहवर्धन आपका हौसला बढ़ाएगा। आप एक साथ कई काम संभालने और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता रखेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ने के संकेत हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। दिन की शुरुआत भावनात्मक हो सकती है, लेकिन आगे बढ़ते बढ़ते स्थिति संभलती दिखेगी।

करियर – रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। लगातार प्रयास सफलता की दिशा में ले जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उलझन हो तो किसी भरोसेमंद मार्गदर्शक से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सही दिशा मिलते ही प्रगति का रास्ता स्पष्ट हो जाएगा। लव – रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है। साथी किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं, जिससे माहौल थोड़ा गंभीर लगे। धैर्य और समझदारी से बात करें। अविवाहित लोग किसी के प्रति आकर्षण में जल्दबाजी न करें, पहले स्थिति और व्यक्ति को ठीक से समझ लें। हेल्थ – सिरदर्द, नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लें। ध्यान और योग मानसिक शांति देंगे। मन शांत रहेगा तो शरीर भी बेहतर साथ देगा। लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 7

सिंह (पेज ऑफ स्वोर्ड्स) आज का दिन सुंदर, संतोष देने वाला और उपलब्धि का एहसास कराने वाला रह सकता है, लेकिन आसपास के लोगों को लेकर सजग रहना जरूरी होगा। अधिकतर काम समय पर पूरे होंगे और कार्यस्थल या ऑफिस में आपकी अलग पहचान बन सकती है। कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पूजा पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा लाभ मिलने की संभावना है। बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आत्मबल भी मजबूत रहेगा। कुल मिलाकर दिन अच्छा है, बस सतर्कता बनाए रखें।

करियर – कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। जटिल मामलों को सुलझाने में आपकी समझ और तेज सोच मदद करेगी। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहने की संभावना मजबूत है। लव – रिश्तों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन साफ और सच्ची बातचीत से स्थिति सहज हो जाएगी। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, बस भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा समय जरूर लें। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। हल्की चिंता मन पर असर डाल सकती है। ध्यान, प्राणायाम या हल्का व्यायाम मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। लकी कलर: मौव, लकी नंबर: 2

कन्या (थ्री पेंटाकल) यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। अनावश्यक बहस से दूरी बनाकर रखना समझदारी रहेगी। यदि किसी चर्चा में शामिल होना पड़े तो अपनी बात आत्मविश्वास से रखें, लेकिन सामने वाले को भी ध्यान से सुनें। आर्थिक स्थिति संतुलित रह सकती है और रोजमर्रा के काम व्यवस्थित तरीके से चलेंगे। बिना मांगी सलाह देना ठीक नहीं रहेगा। इसी तरह हर राय को तुरंत मान लेना भी उचित नहीं है। आज संतुलित सोच, स्पष्ट बातचीत और सीमित प्रतिक्रिया आपके लिए लाभकारी रहेगी।

करियर – कार्यस्थल पर हल्का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपका समर्पण और मेहनत आपको आगे बढ़ाएंगे। मानसिक रूप से तैयार रहें, क्योंकि किसी महत्वपूर्ण निर्णय की जिम्मेदारी आपके पास आ सकती है। संयम, तर्क और स्पष्ट सोच आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। लव – रिश्तों में चल रही उलझन सुलझने की संभावना है। आप साथी के नजरिये को समझने की कोशिश करेंगे और सही दिशा में बात आगे बढ़ेगी। अविवाहित लोग अपनी भावनाएं बिना भ्रम के स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे। हेल्थ – मानसिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। नियमित व्यायाम और ध्यान आपकी ऊर्जा को सही दिशा देंगे। लकी कलर: पिस्ता ग्रीन, लकी नंबर: 5

तुला (द हैंग्ड मैन) आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन शांत मन और धैर्य से आप उन्हें संभाल लेंगे। घर की उलझनों का समाधान परिवार के साथ खुली बातचीत से निकल सकता है। लोग आपसे सवाल कर सकते हैं, इसलिए जवाब देते समय संयम और संतुलन बनाए रखें। परिस्थितियां भले आपको परखें, लेकिन धैर्य अंत में आपके पक्ष में परिणाम ला सकता है। जल्दबाजी की जगह ठहरकर सोचना आज ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

करियर – कार्यस्थल पर आपकी बुद्धि, सूझबूझ और समझ की पहचान बनेगी। सजगता और एकाग्रता आपको सफलता की ओर ले जाएंगी। नई जानकारी सीखने और उसे काम में लागू करने का बहुत अच्छा समय है। आपका अनुशासन और स्थिर उत्साह आपको दूसरों से आगे रख सकता है। लव – रिश्तों में भावनाएं गहरी हो सकती हैं। शब्दों का चयन सोच समझकर करें, ताकि गलतफहमी न बने। अविवाहित लोग नए संबंध को गंभीरता से देख सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। हेल्थ – स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। तनाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम करें। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आपको बेहतर ऊर्जा और संतुलन देंगे। लकी कलर: लेमन येलो, लकी नंबर: 3

वृश्चिक (टू वांड्स) आज आपको परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताने का अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि पारिवारिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। यह यात्रा यादगार अनुभव दे सकती है और आपसी रिश्तों को मजबूत कर सकती है। निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। आर्थिक नजरिये से निवेश का विचार लाभकारी साबित हो सकता है, लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। आज आप भविष्य की दिशा को लेकर ज्यादा स्पष्ट सोच पाएंगे।

करियर – पेशेवर जीवन में प्रगति के संकेत हैं। आपकी मेहनत अब परिणाम देने लगी है या जल्द देने वाली है। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता की संभावना मजबूत रहेगी। लव – दिल में प्रेम और अपनापन ज्यादा महसूस होगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा करने का अच्छा समय है। अविवाहित लोग किसी नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जो स्थिरता और संतोष देने वाला हो सकता है। हेल्थ – मानसिक शांति आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाएगी। मन और शरीर दोनों को आराम देने के लिए समय निकालें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6

धनु (फोर ऑफ कप्स) किसी उलझन पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे और वह बार बार अटक रही थी, तो आज उसमें प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। अटके काम पूरे होने से मन हल्का होगा और आत्मसंतोष मिलेगा। आप पूरे समर्पण के साथ अपने कामों पर ध्यान देंगे और समय सीमा के भीतर जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह आज मार्गदर्शक साबित हो सकती है। दिन आपको ठहरकर सोचने और सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

करियर – नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो आपको नई ऊंचाई तक ले जाने की क्षमता रखते हैं। अपनी योजनाएं आत्मविश्वास के साथ रखें। टीमवर्क के जरिए बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। आज आपकी नेतृत्व क्षमता भी उभरकर सामने आ सकती है। लव – साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाने का अच्छा समय है। आपसी समझ और भरोसा संबंध को मजबूत करेगा। अविवाहित लोग किसी नए और स्थिर रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। हेल्थ – आप खुद को ऊर्जावान और सक्षम महसूस करेंगे। यात्रा की योजना हो तो आराम का ध्यान रखें। संतुलित आहार और तनावमुक्त सोच आपको फिट बनाए रखेगी। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

मकर (द एम्प्रेस) आज आपके आसपास उत्साह और सकारात्मकता का माहौल बना रह सकता है। कोई खास व्यक्ति आपकी खुशी का कारण बन सकता है। परिवार या मित्रों के सहयोग से घर के लंबित काम आसानी से पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और किसी समझौते, सौदे या लेनदेन के सफल होने के संकेत मिल सकते हैं। दिन का माहौल भावनात्मक रूप से भी अच्छा रहेगा, बस काम और आराम के बीच संतुलन रखना जरूरी होगा।

करियर – कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आत्मविश्वास से संभाल लेंगे। आपके विचारों पर चर्चा होगी, जिससे आपकी क्षमता और साफ नजर आएगी। विरोध या मतभेद को अवसर में बदलने की कोशिश करें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे तो प्रगति संभव है। आपका साहस और धैर्य दोनों काम आएंगे। लव – रिश्तों में हल्की मतभिन्नता हो सकती है, लेकिन संवाद से स्थिति संभल जाएगी। साथी के साथ खुलकर बात करने से नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों के लिए भावनात्मक जुड़ाव की शुरुआत हो सकती है, बस धीरे धीरे आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। हेल्थ – हल्का उतार चढ़ाव संभव है, खासकर मानसिक स्तर पर। तनाव कम करने के लिए ध्यान, प्राणायाम या कोई रचनात्मक काम अपनाएं। स्वयं की देखभाल पर ध्यान देंगे तो ऊर्जा और संतुलन दोनों बने रहेंगे। लकी कलर: सुनहरा पीला, लकी नंबर: 3

कुंभ (द लवर्स) आज आप अपने आसपास उत्साह और सकारात्मक माहौल महसूस करेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको खुशी दे सकता है। मित्रों या परिवार के सहयोग से घर के अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, हालांकि कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। किसी सौदे के तय होने के संकेत भी हैं, इसलिए आज की बातचीत और फैसले महत्वपूर्ण रहेंगे। कुल मिलाकर दिन में अवसर भी हैं और जिम्मेदारी भी।

करियर – कार्यक्षेत्र में आज विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपके विचारों पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यदि किसी बड़े निर्णय पर विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल माना जा सकता है। नई दिशा में उठाया गया कदम आगे चलकर प्रगति दिला सकता है। संयम और स्पष्ट सोच बनाए रखें। लव – रिश्तों में हल्की असहमति संभव है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। साथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है, जिससे संबंधों में ताजगी आएगी। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो रोमांस और खुशी लेकर आए। हेल्थ – मानसिक उतार चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। ध्यान, योग और मन को शांत रखने वाली गतिविधियां लाभ देंगी। दिनचर्या में छोटा बदलाव भी नई ऊर्जा दे सकता है। लकी कलर: मरून, लकी नंबर: 9

मीन (नाइन वांड्स) आपकी सबसे बड़ी ताकत आज निजी जीवन और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की क्षमता रहेगी। व्यस्त समय में भी परिवार के लिए समय निकालने में सफल रह सकते हैं, जिससे घर में खुशी और अपनापन बना रहेगा। यह दिन आपको याद दिलाएगा कि सही योजना और भावनात्मक संतुलन से बहुत कुछ संभाला जा सकता है। व्यक्तिगत स्तर पर स्थिरता बनाए रखने से बाकी काम भी आसान लगेंगे।

करियर – आपको नया मौका मिल सकता है। मेहनत, बुद्धिमत्ता और कौशल आपके पास मौजूद हैं, जरूरत है तो उन्हें सही दिशा में लगाने की। किसी चुनौती से डरने की बजाय साहस के साथ सामना करें। आत्मविश्वास और रचनात्मकता को नौकरी या व्यवसाय में लागू करेंगे तो सफलता की राह मजबूत होगी। लव – रिश्तों में आप साथी के साथ नए अध्याय की शुरुआत कर सकते हैं। यदि पहले से रिश्ते में हैं तो भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे। सिंगल लोग भी आत्मविश्वास के साथ नए रिश्ते के लिए तैयार रहेंगे, और किसी नए व्यक्ति से जुड़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। हेल्थ – नई फिटनेस रूटीन या शारीरिक गतिविधि शुरू करने का मन बन सकता है। इससे मानसिक स्थिति भी बेहतर होगी। खुद को ताजगी और ऊर्जा से भरा रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य प्रयास जारी रखें। लकी कलर: वार्म कोरल, लकी नंबर: 9



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *