Fact Check: दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें वायरल, सरकार बोली- भ्रामक सूचनाओं से रहें सतर्क
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें वायरल, सरकार बोली- भ्रामक सूचनाओं से रहें सतर्क

Spread the love


दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे वायरल हो रहे हैं। कुछ खातों ने एक पुरानी तस्वीर साझा कर यह दावा किया कि यह हालिया दिल्ली धमाके की है। लेकिन अब PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया है। जांच में पता चला है कि वायरल हो रही यह तस्वीर दिल्ली की नहीं, बल्कि 2024 में लेबनान के बेरूत में हुए धमाके की है।

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही तस्वीर 2024 में हुए इस्राइली एयरस्ट्राइक की है, जो बेरूत के दहिया इलाके में हुई थी। टीम ने अपने आधिकारिक पोस्ट में उस स्रोत का लिंक भी साझा किया, जिसमें मूल रिपोर्ट मौजूद है। यह लिंक लेबनान के मीडिया प्लेटफॉर्म MTV Lebanon की खबर से जुड़ा है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह फोटो दिल्ली से संबंधित नहीं है।

सरकार की नागरिकों से अपील

ऐसे में सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि करें। पीआईबी फैक्ट चेक एजेंसी ने कहा कि ऐसे भ्रामक कंटेंट का प्रसार न केवल अफवाह फैलाता है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की जांच को भी प्रभावित करता है। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि गलत जानकारी फैलाने वाले अकाउंट्स की निगरानी की जाए।

दिल्ली कार धमाके में क्या-क्या हुआ?

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में तेज विस्फोट हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट उस व्यस्त शाम को हुआ जब इलाका लोगों से भरा हुआ था। इस धमाके में घायल हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए।

वहीं, इस मामले पर गृह मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। धमाके के बाद पीएम ने गृह मंत्रालय से मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही अमित शाह ने भी एलएनजेपी अस्पताल पहुंच कर लोगों के हाल जाने। इसके बाद उन्होंने सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक की और घटनास्थल पर भी पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *