मंगल का तुला राशि में प्रवेश:  27 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेगा मंगल, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस ग्रह का असर
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

मंगल का तुला राशि में प्रवेश: 27 अक्टूबर तक तुला राशि में रहेगा मंगल, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस ग्रह का असर

Spread the love


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 सितंबर की रात ग्रहों का सेनापति मंगल कन्या से तुला राशि में आ गया है। मंगल उग्र, ऊर्जावान और आक्रामक प्रकृति के लिए जाना जाता है। मंगल 27 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मंगल का कैसा रह सकता है…

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए मंगल सातवें भाव यानी रिश्तों और साझेदारी के भाव में है। आप अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव या बहस का अनुभव कर सकते हैं। अपनी बातों को शांति से रखना और दूसरों की बात सुनना महत्वपूर्ण होगा। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल छठे भाव यानी शत्रु, रोग और प्रतिस्पर्धा के भाव में है। आपके लिए मंगल अच्छा साबित हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक तनाव से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल पांचवें भाव यानी प्रेम, संतान और शिक्षा के भाव में है। प्रेम संबंध में धैर्य से काम लें। अहंकार की वजह से टकराव हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। संतान से जुड़े मामलों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है और छात्र अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता बनाए रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगल चौथे भाव यानी सुख, माता और घर के भाव में है। इस दौरान घर-परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, विशेषकर माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। शांति बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य और समझदारी से काम लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल तीसरे भाव यानी पराक्रम, भाई-बहन और संचार के भाव में है। ये ग्रह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आपमें साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके भाई-बहनों से संबंध अच्छे होंगे। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल दूसरे भाव यानी धन और वाणी के भाव में है। मंगल के कारण आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपकी कठोर भाषा किसी के साथ मनमुटाव का कारण बन सकती है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है।

तुला राशि

तुला राशि में ही मंगल है, पहले भाव यानी व्यक्तित्व और स्वयं के भाव है। मंगल का सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर होगा। आपके स्वभाव में आक्रामकता और बैचेनी बढ़ सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। इस समय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगल बारहवें भाव यानी खर्च, विदेश और हानि के भाव में है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर। विदेश यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन यात्रा में सावधानी बरतें। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल ग्यारहवें भाव यानी लाभ, आय और इच्छाओं के भाव में है। ये गोचर आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सफल होंगे। मित्रों और बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए मंगल दसवें भाव यानी कर्म, करियर और पिता के भाव में है। मंगल आपके करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप अपने काम में मेहनत और लगन से जुटेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपने वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा, लेकिन काम के दबाव के कारण तनाव भी हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल नौवें भाव यानी भाग्य, धर्म और लंबी दूरी की यात्रा के भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपके पिता और गुरुजनों से संबंध अच्छे होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए मंगल आठवें भाव यानी अचानक लाभ-हानि, रहस्य और आयु के भाव में है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। अनपेक्षित लाभ या हानि का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *