
मनीषा का यह लुक प्योर ट्रेडिशनल बिहारी है. उन्होंने लाल और हरे रंग की भारी ज़री वर्क वाली बनारसी साड़ी पहनी है, जिसके पल्लू को सिर पर घूंघट की तरह लिया हुआ है. उनके ज्वेलरी में एक भारी गोल्ड चोकर नेकलेस, एक बड़ी नथ, और मांग टीका है. सबसे खास हैं उनके चेहरे पर लगाई गई ट्रेडिशनल सिंदूर.

इस लुक मे मनीषा ने काले रंग की शिफॉन की साड़ी पहनी है, जिस पर सिल्वर कलर की बारीक चमकीली स्ट्रिप हैं. उनके फुल-स्लीव ब्लाउज पर भी मैचिंग सीक्विन वर्क है. एक्सेसरीज के तौर पर उन्होंने छोटे डायमंड स्टड्स और हाथों में सिंपल चूड़ियां पहनी हैं.

मनीषा का यह लुक पूरी तरह से ब्राइडल है. उन्होंने गहरे लाल औऱ मरून रंग का लहंगा पहना है जिस पर गोल्डन धागे और ज़री का काम किया गया है. लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज है जिस पर भी बारीक काम है. उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ट्रेडिशनल जूलरी पहनी है, जैसे बड़ा नथ, मांग टीका, झुमके और नेकलेस. सबसे खास बात है उनका हेयरस्टाइल, उन्होंने अपनी लंबी चोटी को सफेद फूलों के गजरे से पूरी तरह ढका हुआ है.

इस फोटो में मनीषा ने डार्क मरून रंग के गाउन में एक बहुत ही ग्लैमरस लुक दे रही हैं. उन्होंने स्ट्रैपलेस, लॉन्ग मैक्सी ड्रेस पहनी है जिस पर बारीक लेस पैटर्न बना हुआ है. उन्होंने अपने इस लुक को एक गोल्ड चेन वाले नेकलेस और हाथों में कई सारी ब्रेसलेट के साथ एक्सेसराइज़ किया है. यह लुक एक रिलैक्स वेकेशन के लिए परफेक्ट है.

मनीषा का यह लुक स्टाइलिश और कैज़ुअल है, जिसमें थोड़ा सा ब्लिंग भी है. उन्होंने मरून रंग का लेदर जैकेट पहना है. इसे उन्होंने काले रंग के वाइड-लेग कार्गो पैंट्स के साथ पेयर किया है. एक्सेसरीज के लिए, उन्होंने ट्रेंडी चश्मा और गले में कई गोल्ड चेन नेकलेस पहने हैं.

मनीषा इस लुक में एक बीच वियर स्टाइल में दिख रही हैं. उन्होंने नीले और सफेद रंग का फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसमें क्रॉप टॉप और हाई-स्लिट वाला रैप स्कर्ट है. उन्होंने अपने लुक को ब्राउन बूट्स के साथ स्टाइल किया है. यह एक बहुत ही स्टाइलिश हॉलिडे बीच लुक है.

इस लुक में मनीषा ने सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट वाली मैक्सी ड्रेस पहनी है, जिसमें पतली स्ट्रैप्स हैं और यह वी नेकलाइन है. यह ड्रेस उन पर बहुत ही लाइट और एयरी लग रही है. उन्होंने गले में एक पतला नेकलेस और हाथ में ब्रेसलेट पहने हैं. यह लुक एक नैचुरल वाइब दे रहा है.

मनीषा ने इस बीच वियर लुक के लिए एक ट्रेंडी लुक अपनाया है. उन्होंने सफ़ेद रंग की क्रोशिया की मिनी ड्रेस पहना है, जिसमें मल्टीकलर बड़े सेक्विन लगे हैं, जो उनके लुक को एक फंकी वाइब दे रहे हैं. यह ड्रेस उनके बीच वेकेशन के लिए परफेक्ट है. उन्होंने लुक को हूप इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है और खुले बालों के साथ रिलैक्स्ड बीच ब्यूटी लग रही हैं.

मनीषा इस लुक में एक डार्क ब्राउन रंग की ड्रेस में हैं, जो उन्हें मोनोक्रोम और एलिगेंट वाइब दे रहा है. यह ड्रेस एक मिडी-लेंथ रैप-स्टाइल है और यह सैटिन फैब्रिक की बनी है. उन्होंने इसे बिना किसी एक्सेसरी के पहना है और अपने बालों को खुला रखा है.

इस लुक मे मनीषा ने हल्के मल्टीकलर सिल्वर रंग का एक बेहद खूबसूरत सीक्वेंस गाउन पहना है, जिसमें पूरे में सिल्वर बीड्स का काम है. यह बैकलेस और हॉल्टर नेकलाइन वाला गाउन है जिसमें साइड में हाई स्लिट है, जो उनके लुक को ग्लैमरस बना रहा है. उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया है और हल्के एक्सेसरीज़ के साथ अपनी ड्रेस को हाईलाइट किया है, जिससे यह एक शानदार रेड कार्पेट लुक बन गया है.
Published at : 01 Oct 2025 05:05 PM (IST)








