मनोरंजन जगत की खबरें, Entertainment News LIVE Hrithik Roshan Jr NTR War 2 Bobby deol Cameo Bigg Boss 19 pahalgham attack victim himanshi narwal not Participating the Show Saiyaara Son Of Sardaar 2
शिक्षा

मनोरंजन जगत की खबरें, Entertainment News LIVE Hrithik Roshan Jr NTR War 2 Bobby deol Cameo Bigg Boss 19 pahalgham attack victim himanshi narwal not Participating the Show Saiyaara Son Of Sardaar 2

Spread the love


Entertainment News: मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है और ये फैसला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद लिया गया है। वहीं, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसे 15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब रिलीज से तीन दिन पहले ही फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, बॉबी देओल ‘वॉर 2’ में कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

वहीं, ‘बिग बॉस 19’ को 24 अगस्त से ऑनएयर किया जाएगा। ऐसे में बीते दिनों पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को लेकर चर्चा थी कि वो भी शो का हिस्सा हो सकती हैं। उनको ऑफर मिला है। ऐसे में अब क्लियर हो चुका है। हिमांशी के पिता ने उनकी बेटी के बिग बॉस में आने की बात को खारिज किया है। उनके पिता ने साफ कहा कि उनके पास शो का कोई ऑफर नहीं आया है और अगर मिलता भी है तो उनके परिवार को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं होगी।

Live Updates

Janmashtami 2025: ‘चित्तचोर है कान्हा’- पवन सिंह का ये भोजपुरी कृष्ण भजन जन्माष्टमी से पहले हुआ ट्रेंड, लाखों में मिले व्यूज

जन्माष्टमी आने से पहले ही कृष्ण भजन सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लग गए हैं। इसी में एक नाम पवन सिंह के गाने ‘चित्तचोर है कान्हा’ का भी है।
और पढ़ें

रेडियो पर मॉर्निंग शो ऑनएयर होने से पहले होती है जमकर तैयारी, RJ Khurafati Nitin ने बताया बिहाइंड द सीन

दिल्ली के पॉपुलर रेडियो जॉकी नितिन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल-प्रोफेशल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। …और पढ़ें

LIVE: येलो आउटफिट में हिना खान ने दिए किलर पोज

हिना खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह येलो आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

LIVE: मुनव्वर ने वाइफ महजबीन के बर्थडे पर शेयर किया नोट

मुनव्वर फारूकी ने अपनी वाइफ महजबीन कोटवाला को उनके जन्मदिन पर एक खास नोट के साथ बर्थडे विश किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Ram Charan House Photos: राम चरण और उपासना कोनिडेला का हैदराबाद वाला विला है बेहद आलीशान, घर का हर कोना बयां करता है एक कहानी

साउथ स्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला का हैदराबाद वाला घर बेहद ही शानदार है। चलिए आपको दिखाते हैं, उनके घर की इनसाइड तस्वीरें। …यहां पढ़ें

LIVE: मुंबई पुलिस ने बढ़ाई कॉमेडियन कपिल शर्मा की सुरक्षा

जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है। दरअसल, ये फैसला उनके कनाडा वाले कैप्स कैफे में हुए दो बाद फायरिंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद लिया गया है। कपिल के साथ-साथ उनके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

ईडी के सामने पेश हुए साउथ स्टार राणा दग्गुबाती, जानिए क्या है पूरा मामला

साउथ स्टार राणा दग्गुबाती अवैध बैटिंग ऐप से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में हैदराबाद जोनल ईडी ऑफिस में पेश हुए। …और पढ़ें

‘कमरा बंद कर दिया फिर मेरे साथ कुछ और ही करने…’ जब डायरेक्टर ने जैस्मिन भसीन के साथ की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है। …अधिक जानकारी

असित मोदी ने छुए दिशा वकानी के पैर, TMKOC के प्रोड्यूसर ने ‘दयाबेन’ के परिवार संग मनाया रक्षाबंधन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने रक्षा बंधन पर ‘दयाबेन’ यानी दिशा वकानी से मुलाकात की। …और पढ़ें

Independence Day 2025: ‘संदेशे आते हैं’ से ‘देश मेरे’ तक, ये हैं बॉलीवुड के टॉप 5 देशभक्ति गाने, रोम-रोम में भर देंगे जोश

Independence Day 2025 | Top 10 Hindi Desh Bhakti Songs: स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त, 2025 के मौके पर आपको बॉलीवुड के 5 देशभक्ति गानों के बारे में बता रहे हैं, जो रोम-रोम में जोश भर देंगे। देखिए लिस्ट… …और पढ़ें

Baaghi 4 Movie Teaser: ‘हर आशिक एक विलेन है’, ‘एनिमल’ का फील दे रहा टाइगर श्रॉफ की मूवी ‘बागी 4’ का टीजर, देखें Video

Baaghi 4 Movie Teaser Released, Check Movie Release Date: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें संजय दत्त के साथ उनका सामना होता दिख रहा है। ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म का टीजर क्या कह रहा है। …और पढ़ें

‘माई हो ललनवा दे दा’- 15 अगस्त से पहले वायरल हुआ निरहुआ का ये भोजपुरी सॉन्ग, शहीद भाइयों का बदला लेने चल पड़े ‘बॉर्डर’

Independence Day 2025: 15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस से पहले ही भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का भोजपुरी सॉन्ग ‘माई हो ललनवा दे दा’ वायरल हो रहा है, जो कि एक भावुक कर देने वाला भोजपुरी गाना है। …और पढ़ें

Coolie Advance Booking: धड़ल्ले से बिक रही रजनीकांत की ‘कुली’ की टिकटें, ओपनिंग डे पर कर सकती है रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Coolie Advance Booking: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ट्रेड एक्सपर्ट ने भी इसकी पहले दिन की ओपनिंग को लेकर अनुमान लगाए हैं। …और पढ़ें

जिस होटल में पिता ने किया काम उसी का बना मालिक, 90s का सुपरस्टार है ये बच्चा, 27 महीने में बैक टू बैक दिए थे 7 हिट्स

Suniel Shetty Birthday: आज आपको 90s के उस सुपरस्टार की कहानी बता रहे हैं, जिसने उस होटल को खरीद लिया जिसमें कभी उनके पिता काम करते थे। वो कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी हैं। …पूरी जानकारी

LIVE: 24वें दिन भी जारी है ‘सैयारा’ की कमाई

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है जबकि इसकी रिलीज को 24 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 24वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है। जहां चौथे शुक्रवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में शनिवार को बंपर उछाल दर्ज की गई। वहीं, रविवार को भी फिल्म का अच्छा खासा कलेक्शन हुआ। ये अब भी अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को कड़ी टक्कर दे रही है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘सैयारा’ ने चौथे वीकेंड पर 9.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 2 करोड़, शनिवार को 3.5 करोड़ और रविवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बराबर है। अहान पांडेय और अनीत पड्डा की फिल्म की कुल कमाई 318 करोड़ हो चुकी है।

LIVE: ‘धड़क 2’ का बुरा हाल

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ की कमाई की बात करें तो इसका कलेक्शन 2 करोड़ से कम रहा है। दूसरे शुक्रवार को 0.6 लाख, शनिवार को 1.70 करोड़ और रविवार को 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 20.75 करोड़ तक पहुंच गई है। ऐसे में देखना होगा कि 14 अगस्त को ‘वॉर 2’ की रिलीज के बाद कौन सी फिल्म अपना दबदबा बरकरार रखती है और कौन सी धराशायी होती है।

LIVE: ‘धड़क 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ की कमाई की बात करें तो इसका कलेक्शन 2 करोड़ से कम रहा है। दूसरे शुक्रवार को 0.6 लाख, शनिवार को 1.70 करोड़ और रविवार को 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 20.75 करोड़ तक पहुंच गई है। ऐसे में देखना होगा कि 14 अगस्त को ‘वॉर 2’ की रिलीज के बाद कौन सी फिल्म अपना दबदबा बरकरार रखती है और कौन सी धराशायी होती है।

LIVE: 24वें दिन भी ‘सैयारा’ की कमाई जारी

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ की कमाई का सिलसिला अब भी जारी है जबकि इसकी रिलीज को 24 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने 24वें दिन भी अच्छा खासा कलेक्शन किया है। जहां चौथे शुक्रवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में शनिवार को बंपर उछाल दर्ज की गई। वहीं, रविवार को भी फिल्म का अच्छा खासा कलेक्शन हुआ। ये अब भी अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ को कड़ी टक्कर दे रही है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘सैयारा’ ने चौथे वीकेंड पर 9.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 2 करोड़, शनिवार को 3.5 करोड़ और रविवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बराबर है। अहान पांडेय और अनीत पड्डा की फिल्म की कुल कमाई 318 करोड़ हो चुकी है।

LIVE: 10वें दिन का ‘सन ऑफ सरदार 2’ का कलेक्शन

अगर अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई की बात की जाए तो ये 50 करोड़ के क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर 9 करोड़ का बिजनेस किया है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.25 करोड़, दूसरे शनिवार को 4 करोड़ और दूसरे रविवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी 10 दिनों की कमाई 42 करोड़ तक हो चुकी है। ऐसे में अब सबकी नजर फिल्म के 50 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने पर है। लेकिन, इस वीकेंड यानी कि 15 अगस्त के मौके पर ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि अजय देवगन की फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।

BOX Office Report: 24वें दिन भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘सैयारा’, जानें ‘धड़क 2’ का कैसा है हाल

BOX Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘सैयारा’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बीच उठा पटक है। ऐसे में 10वें दिन अजय देवगन की फिल्म को मोहित सूरी की फिल्म कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है। चलिए बताते हैं इनके साथ ही ‘धड़क 2’ की हाल भी। …अधिक जानकारी

LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में नहीं आएंगी हिमांशी नरवाल

‘बिग बॉस 19’ को 24 अगस्त से ऑनएयर किया जाएगा। ऐसे में बीते दिनों पहलगाम हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को लेकर चर्चा थी कि वो भी शो का हिस्सा हो सकती हैं। उनको ऑफर मिला है। ऐसे में अब क्लियर हो चुका है। हिमांशी के पिता ने उनकी बेटी के बिग बॉस में आने की बात को खारिज किया है। उनके पिता ने साफ कहा कि उनके पास शो का कोई ऑफर नहीं आया है और अगर मिलता भी है तो उनके परिवार को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं होगी।

LIVE: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ में बॉबी देओल करेंगे कैमियो

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसे 15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब रिलीज से तीन दिन पहले ही फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, बॉबी देओल ‘वॉर 2’ में कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *