मन की बात का 124वां एपिसोड आज:  नए भारत की भावना के विचार और प्रेरणादायक कहानियों पर बात कर सकते हैं पीएम मोदी
टिपण्णी

मन की बात का 124वां एपिसोड आज: नए भारत की भावना के विचार और प्रेरणादायक कहानियों पर बात कर सकते हैं पीएम मोदी

Spread the love


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी आज रेडियो शो ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित करेंगे। टेलीकास्ट सुबह 11 बजे होगा। जुलाई महीने के आखिरी रविवार को पीएम अपनी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया देशों की यात्रा के बारे में बात कर सकते हैं।

इस एपिसोड के लिए नए भारत की भावना के विचार और प्रेरणादायक कहानियों को लेकर सुझाव मांगे गए थे। पीएम मन की बात में इन यात्राओं इंडिया-यूके FTA, स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों पर भी बात कर सकते हैं।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

‘मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *