शिक्षा

मम्‍मी-मम्‍मी पुकारकर घंटों रोती रही नर्सरी की बच्‍ची: जलभराव में स्‍कूली बच्‍चे घंटों सड़क पर अटके, 3 दिन पहले भी स्‍कूल वैन फंसी थी

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Gurugram School Van Waterlogging | Nursery Kids Viral Video Update

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR में बीते 2-3 दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गुरुग्राम की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है।

इन जलभराव की तस्वीरों में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नर्सरी क्लास के कुछ बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में एक दुकान में बैठे हैं और उनके चारों तरफ पानी भरा हुआ है। ये बच्चे डरे हुए हैं और उनमें एक बच्ची चारों तरफ भरे पानी को देखकर जोर-जोर से रो रही है और मम्मी- मम्मी पुकार रही है।

स्कूल वैन में पानी भरा, ड्राइवर को रुकना पड़ा

गुरुग्राम में सेक्टर-14 के केंद्रीय विद्यालय का वैन चालक करीब डेढ़ बजे बच्चों को लेकर स्कूल से निकला था, लेकिन सड़क पर भरे पानी के बीच वैन बंद हो गई। ये वैन भारी बारिश के बीच शीतला माता मंदिर के पास पानी में फंस गई। जिसमें नर्सरी के छोटे बच्चे सवार थे।

ड्राइवर ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें वैन से उतारकर एक दुकान में बैठा दिया। इसके बाद ड्राइवर ने बच्चों के पेरेंट्स को सूचना दी। हालांकि उस दुकान में भी चारों तरफ पानी भरा था, जिससे बच्चे डर गए और रोने लगे।

बच्चों को 3 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा

जलभराव और ट्रैफिक के कारण बच्चों के पेरेंट्स को उन तक पहुंचने में 3 से ज्यादा घंटे लग गए। इस घटना से शहर के ड्रेनेज सिस्टम, जलनिकासी व्यवस्था और आपातकालीन शहरी प्रबंधन की कमियों को फिर सामने ला दिया है।

सेक्टर 45 में भी क्लास 2 के स्टूडेंट्स कई घंटों फंसे रहे

सुभाष चौक के आसपास भी भारी व्यवधान की सूचना मिली, जहां सेक्टर 45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही बसें भारी बारिश और यातायात जाम में कई घंटों तक फंसी रहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जगहों पर पानी लगभग चार फीट तक भर गया था, जिसके कारण बसें फंस गईं। सेक्टर 45 से सेक्टर 48 तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगते हैं लेकिन भारी जल भराव के चलते स्टूडेंट्स को पांच से छह घंटे लगे।

दो दिन में हुई भारी बारिश के बाद कम से कम 12 स्कूल बसें एक इलाके में फंसीं और कई बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

गुरुग्राम में अब 85-90 मिमी बारिश हुई

गुरुग्राम के कई इलाकों में लगभग डेढ़ घंटे के दौरान करीब 85-90 मिमी बारिश हुई, जिससे सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ और शहर की जल निकासी व्यवस्था तथा मानसून की तैयारियों में कमियां उजागर हुईं।

हालांकि, जब मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी, तो स्कूलों और प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए क्या तैयारी की इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

————————

ये खबर भी पढ़ें..

राजस्थान के प्राइमरी स्कूल की छत गिरी:तेज आवाज सुनकर बच्चे कक्षा से बाहर निकले, मची अफरा-तफरी, दूसरी कक्षा भी जर्जर

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कक्षा की छत गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *