महाकुंभ के लिए 4 और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान:  दिल्ली भगदड़ के बाद रेलवे का फैसला, नई दिल्ली और आनंद विहार से चलेंगी
टिपण्णी

महाकुंभ के लिए 4 और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान: दिल्ली भगदड़ के बाद रेलवे का फैसला, नई दिल्ली और आनंद विहार से चलेंगी

Spread the love


प्रयागराज1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मची। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मची।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मची। इसके बाद रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

ट्रेन संख्या-04420 नई दिल्ली से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन होते हुए फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर-04422 नई दिल्ली से रात 9 बजे रवाना होगी, जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या-04424 आनंद विहार टर्मिनल से रात 8 बजे गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर-04418 नई दिल्ली से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। जो गाजियाबाद, चिपयाना बुजुर्ग, कानपुर, लखनऊ, फाफामऊ जंक्शन, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, दरभंगा जंक्शन तक जाएगी।

भारी भीड़ के कारण ट्रेन में भी कुछ लोग बेहोश हो गए। एक महिला को अस्पताल भेजा गया।

भारी भीड़ के कारण ट्रेन में भी कुछ लोग बेहोश हो गए। एक महिला को अस्पताल भेजा गया।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना जानिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।

मृतकों को दिल्ली के RML अस्पताल लाया गया था। स्टाफ सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर शवों के सीने और पेट में चोटें थीं। उनकी दम घुटने से जान गई। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी।

रात को करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे भीड़ बढ़ी। चश्मदीद के मुताबिक, गाड़ी का प्लेटफॉर्म 14 से 16 नंबर बदला गया। इससे भगदड़ मची।

भीड़ को संभालने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग कर दी गई।

भीड़ को संभालने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग कर दी गई।

वो 3 बड़े कारण… जिससे हालात बिगड़े और जानें गईं

  • प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्स. तीनों ही प्रयागराज जाने वाले थीं। दो ट्रेनें भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी लेट थीं। इन तीनों ट्रेनों की भीड़ प्लेटफॉर्म-14 पर थी। जब प्रयागराज स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची, तभी अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नं. 16 पर आ रही है। सुनते ही 14 पर मौजूद भीड़ 16 की तरफ भागी।
  • कई लोग टिकट काउंटर पर थे। इनमें 90% प्रयागराज जाने वाले थे। अचानक ट्रेन आने का अनाउंसमेंट हुआ तो लोग बिना टिकट प्लेटफार्म की तरफ भागे। इससे भगदड़ मची।
  • दो वीकेंड से कुंभ जाने वालों की भीड़ हो रही थी, पर स्टेशन प्रशासन ने कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया। शनिवार को भी शाम 7 बजे से भीड़ बढ़ने लगी थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

दिल्ली पुलिस बोली- दो ट्रेनों का प्रयागराज नाम होने से कंफ्यूजन हुआ ट्रेन एनाउंसमेंट के दौरान कंफ्यूजन की स्थिति क्यों बनी। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा- दो ट्रेनों का प्रयागराज नाम होने से कंफ्यूजन हुआ। एक प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर थी। जो लोग प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है, जिसके कारण भगदड़ मच गई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *