महाकुंभ : पलट प्रवाह से कैंट स्टेशन पर भीड़ बेकाबू, ऐस्केलेटर बंद, होल्डिंग एरिया फुल; चलीं तीन स्पेशल ट्रेनें
होम

महाकुंभ : पलट प्रवाह से कैंट स्टेशन पर भीड़ बेकाबू, ऐस्केलेटर बंद, होल्डिंग एरिया फुल; चलीं तीन स्पेशल ट्रेनें

Spread the love


Mahakumbh Crowd Cantt station out of control escalator closed holding area full special trains ran

कैंट स्टेशन पर बच्चों को लेकर आए परिवारों को झेलनी पड़ी दिक्कत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के पलट प्रवाह से कैंट स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हो गई। प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार के होल्डिंग एरिया फुल हो गए। सुबह से शाम तक बढ़ती भीड़ को देख प्रशासन ने स्टेशन के यात्री हाॅल समेत अन्य स्थानों के ऐस्केलेटर को एहतियातन बंद कराया। 

Trending Videos

प्लेटफाॅर्मों, एफओबी, यात्री हाॅल, सर्कुलेटिंग एरिया समेत स्टेशन परिसर में पर जिधर देखिए, उधर ही बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों का हुजूम रहा। आपातकालीन व्यवस्था के तहत तीन स्पेशल ट्रेनें भी महाकुंभ के लिए चलाई गईं।

बाहर से स्टेशन आने वाले यात्रियों को सीआरपीएफ और आरपीएफ ने सर्कुलेटिंग एरिया में रोका। कंट्रोल की विशेष निगरानी के बीच जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम अपराह्न के समय यात्रियों को एक जगह पर जमा नहीं होने दिया गया। एफओेबी पर जमा यात्रियों को प्लेटफाॅर्मों और यात्री हाॅल की तरफ भेजा गया। उधर, वेटिंग हाल सभी फुल हो गए। शुल्क वाले लाउंज में यात्री नहीं गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *