{“_id”:”6797dab4283b278f1e046797″,”slug”:”huge-crowd-gathered-at-taj-for-urs-there-was-to-see-the-real-graves-of-shah-jahan-and-mumtaz-2025-01-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: ताज में उर्स पर उमड़ा हुजूम, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को देखने की रही होड़; आज पेश होगी सतरंगी चादर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताज पर उमड़ी भीड़। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की असली कब्रों को 370वें उर्स पर आम दर्शकों के लिए खोला गया। रविवार दोपहर दो बजे दोनों कब्रों पर गुस्ल की रस्म अदायगी के बाद फूलों की चादर पेश की गई। फातिहाख्वानी हुई। सोमवार को संदल की रस्म की गई। दो दिनों में एक लाख से अधिक पर्यटकों ने दीदार किया। मंगलवार सुबह से ही ताजमहल पर्यटकों के लिए मुफ्त रहेगा।
Trending Videos
सोमवार को ताजमहल उर्स कमेटी के सदर सैयद इब्राहीम जैदी साथियों के साथ दोपहर दो बजे संदल लेकर रॉयल गेट से मुख्य मकबरे में पहुंचे। कब्रों पर संदल का लेप करने के बाद फूलों की चादरपोशी की। इस दौरान एम. इकबाल, आरिफ तैमूरी, इकबाल, ताहिरउद्दीन, तौसीफ, नवेद, ललिता अरोरा, मुस्तकीम, आसिम बेग, सतीश चौधरी, जाहिद नाजिम आदि मौजूद रहे।
कव्वालियों से इस्तकबाल
ताजमहल के रॉयल गेट पर शहंशाह के उर्स के लिए कव्वालों की महफिल सजी हुई है। कव्वाल अपने कलाम पेश कर रहे हैं। यह सिलसिला मंगलवार शाम तक चलेगा।
लेबर और गिलास गेट से निकाले पर्यटक
यह कब्रें साल में केवल तीन दिन ही आम लोगों के लिए खुलती हैं। भीड़ को संभालने में एएसआई, सीआईएसएफ, पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा पुलिस के साथ ही कई थानों का फोर्स लगा रहा। पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए लेबर गेट और गिलास गेट को खासतौर पर खोला गया।
आज पेश होगी 1640 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर
उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से दोपहर 2 बजे 1640 मीटर लंबी हिंदुस्तानी चादर पेश की जाएगी। कमेटी अध्यक्ष हाजी ताहिर उद्दीन ताहिर ने बताया कि साउथ गेट से चादर को ले जाया जाएगा। 50 किलो गुलाब के फूल भी पेश किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य संगठन और अकीदतमंद फूल व कपड़ों की चादरें और पंखे पेश करने पहुंचेंगे। शाम को इनकी गिनती एएसआई के कर्मचारी करेंगे।
खींचतान होने से बच्चे रोए
भीड़ में पश्चिमी गेट पर धक्का-मुक्की हुई। तेज धूप में विदेशी पर्यटक बेहाल हो गए। भीड़ में दबकर बच्चों की हालत बिगड़ गई। कतारों में बड़ों की गोद में बच्चे रोने लगे। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चों को भीड़ से बमुश्किल निकाला। यह स्थिति दिन में कई बार बनीं।
Spread the love बरेली में नेहा खान उर्फ हनी के सहारे रिटायर्ड दरोगा के बेटे के हनी ट्रैप गिरोह ने कितने लोगों को उगाही का शिकार बनाया, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने और भी लोगों को शिकार बनाते हुए उगाही की […]
Spread the love 23 माह बाद जेल से रिहा होने के सपा नेता आजम खां को पूर्व में दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा को वापस कर दिया गया है। वह आठ पुलिसकर्मियों की निगरानी में चौबीस घंटे रहेंगे। सपा नेता आजम खां दस बार के विधायक, एक बार के लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के विधायक अभय सिंह और अन्य को हत्या के प्रयास के मामले में बरी करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। Source link