{“_id”:”67987d072d3a108931032482″,”slug”:”claim-of-a-woman-losing-a-necklace-worth-rs-1-5-lakhs-in-maha-kumbh-is-misleading-2025-01-28″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: महाकुंभ में महिला का डेढ़ लाख का हार खोने का दावा भ्रामक, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला रोते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि महिला अपना हार के खो जाने के कारण रो रही है। दावा करने वाले इस हार की कीमत डेढ़ लाख रुपये बता रहे हैं।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया दा रहा है कि महाकुंभ मेले में एक महिला का डेढ़ लाख का हार चोरी हो गया।
करण यादव (@karanyadav165) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कुंभ मेले में इस महिला का डेढ़ लाख का हार चोरी हो गया लेकिन मेले में तो सब सनातनी हिंदू हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
कुंभ मेले में इस महिला का डेढ़ लाख का हार चोरी हो गया लेकिन मेले में तो सब सनातनी हिंदू हैं..🤔 pic.twitter.com/SgOjUk6NXS
बनवारी लाल – बैरवा (सिविल इंजीनियर) (@B_L__VERMA) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “देखिए कुंभ मेले में एक महिला की लाखों की सोने की चोरी हो गई! इसका मुनाफा योगी सरकार को पीड़ित महिला को देना चाहिए” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
देखिए कुंभ मेला में एक महिला का डेढ़ लाख का सोने का हार चोरी हो गया!
इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च करने पर हमें मनोज कुमार नाम से एक फेसबुक अकाउंट मिला। इस अकाउंट में वीडियो को 15 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया गया था। इस पर लिखा गया था “जिस कार्यक्रम में UP सरकार के 2–2 मंत्री मौजूद थे, टाइट सुरक्षा थी…वहां एक लुटेरा सोने का हार लूटकर ले भागा। हरदोई जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 847 जोड़ों की शादी हुई। ये महिला भी अपने देवर की शादी में आई थी। इसका दर्द सुनिए…”
इस वीडियो के कमेंट में हमें हरदोई पुलिस का बयान मिला। इस बयान में पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी श्रीवास्तव नाम की एक महिला सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने देवर की शादी में सम्मिलित होने के लिए अपने पति के साथ आई थी। जहां खाना खाते समय भीड अधिक होने के कारण धक्का लगने से महिला नीचे गिर गयी। जिसके बाद महिला ने देखा की उसके गले से सोने का हार गायब है।
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी श्रीवास्तव ने जब कोतवाली शहर, हरदोई पर सूचना दी गई कि महिला ने जब सामूहिक विवाह कार्यक्रम से वापस अपने घर जाकर देखा तो गले का हार उनके घर पर ही था। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जाते समय महिला जल्दबाजी में घर से बिना हार पहने ही चली गयी थी। लक्ष्मी श्रीवास्तव द्वारा गले का हार उनके घर पर ही मिलने एवं उपरोक्त अभियोग में किसी प्रकार की अग्रिम कार्रवाई न कराने के संबंध में कोतवाली शहर, जनपद हरदोई पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि महिला का हार महाकुंभ में खोने का दावा भ्रामक है।
Spread the love 11 मिनट पहले कॉपी लिंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब वो काम कर लेता है, जो कभी मैनेजमेंट की पढ़ाई का सबसे खास और जरूरी हिस्सा हुआ करते थे। स्ट्रेटेजी ड्राफ्ट, फाइनेंशियल मॉडल और कॉम्पिटिटिव स्कैन अब मिनटों में हो जाते हैं। ऐसे में MBA करने के फायदे की समीक्षा अब ज्यादा बारीकी […]
Spread the love नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 453 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एनवीडिया यह आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी भी बन गई है। यह आंकड़ा भारत की GDP से करीब […]
Spread the love Hindi News Business GST Collections Double In 5 Years To Record ₹22 Trillion In FY25, Monthly Average Hits ₹1.84 Trillion नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है आज देश में GST लागू हुए 8 साल पूरे हो गए […]