
नई दिल्ली:
दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुम्भ के महामैनेजमेंट और ग्लोबल ब्रैंडिंग पर आज एनडीटीवी का ‘महाकुम्भ संवाद’ हो रहा है. एनडीटीवी के इस संवाद में महाकुम्भ के महामैनेजमेंट से लेकर इस आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भव्य आयोजन की अद्भुत यात्रा के हर पहलू पर चर्चा हो रही है. महाकुम्भ संवाद में शामिल हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पहले भी यही मानता था और आज भी मानता हूं कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है. पंथ, संप्रदाय, जाति अलग अलग हो सकते हैं, लेकिन धर्म एक है. वह सनातन धर्म है. कुंभ सनातन धर्म का एक पर्व है.
सीएम योगी ने कहा कि हम प्रभु राम के भक्त हैं. सज्जनों को संरक्षण देना और दुर्जनों का संहार करना, यूपी पुलिस इसी पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश के लिए यूपी में कोई स्कोप नहीं बचा है, हताशा-निराशा वो कुंभ में डुबकी लगा रहे हैं.








