{“_id”:”67bdf6eb15d24b7387086a6d”,”slug”:”mahashivratri-tomorrow-various-events-in-shiva-temples-across-the-state-know-the-auspicious-time-of-worship-2025-02-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महाशिवरात्रि आज : पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में होंगे विविध आयोजन, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त; सीएम ने दी बधाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महाशिवरात्रि 2025। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देवाधिदेव महादेव बरात लेकर पार्वती को ब्याहने निकलेंगे। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर में भव्य शिव बरात निकलेगी। कल्याणगिरि मंदिर से शिव बरात निकलेगी जो बालागंज, चौक होते हुए वापस कल्याणगिरि पहुंचेगी। वहीं, मंगलवार को राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में भोले को हल्दी लगाई गई और मेहंदी की रस्म अदा की गई। रात 12 बजे से भस्म आरती की शुरुआत हुई।
Trending Videos
राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि सुबह चार बजे बाबा का शृंगार भांग-मेवे से किया जाएगा और भस्म आरती होगी। इसके बाद उज्जैन की तर्ज पर मंदिर में आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से दोपहर एक बजे तक भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे और गंगाजल से अभिषेक होगा। मंदिर के अध्यक्ष विक्रम कपूर और महामंत्री गिरीश चंद्र ने बताया कि शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद पौने सात से महारुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसमें 11 लीटर दूध और सवा किलो पंचमेवे दही, शक्कर, मक्खन, पनीर आदि से बाबा का अभिषेक होगा। शाम 7:30 बजे से आठ बजे तक बाबा का शृंगार होगा। इसके बाद 151 और 121 दीपों से महाआरती होगी। रात नौ बजकर पांच मिनट पर बाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगेगा।
इधर, चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात्रि 12 बजे से रुद्राभिषेक शुरू हो गया। पुजारी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बाबा का फूलों से भव्य शृंगार हुआ। बुधवार शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें सचिन तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे।
Spread the love आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया। लगा मौत आ गई। अब तक यकीन नहीं हो रहा कि हम जिंदा हैं… टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से हुए हादसे में घायल मजदूर हादसे का मंजर बताते हुए सदमे में नजर आए। घायल जितेंद्र, विकास, साहिल और समीर ने कहा […]
Spread the love सहारनपुर के सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस समय बेरहम भाजपा नेता योगेश पत्नी और बच्चों को गोली मार रहा था, वो लोग हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन आरोपी योगेश का दिल नहीं पसीजा। उसने बर्बरता से […]
Spread the love 12:30 AM, 01-Jul-2026 Shravasti News: अधिवक्ता के घर में घुसा डीसीएम, खलासी घायल अधिवक्ता के घर में घुसा डीसीएम, खलासी घायल और पढ़ें 12:29 AM, 01-Jul-2026 Farrukhabad News: लाइन में फाल्ट से रात में गुल रही नवाबगंज व 110 गांवों की बिजली नवाबगंज। 33केवी लाइन में फाल्ट से सोमवार मध्य रात कस्बा […]