{“_id”:”680e693c415ce4ea140743c7″,”slug”:”husband-can-get-me-killed-by-paying-rs-10-lakhs-please-save-me-2025-04-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महिला ने लगाई गुहार: पति दस लाख की सुपारी देकर करा सकता है हत्या, बचा लीजिए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:28 PM IST
Kanpur News: महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाकर कहा कि पति हत्या करा सकता है। हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
Trending Videos
विस्तार
मेरे पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। मुझे जान से मारने की धमकी देता है। कहता है कि दस लाख रुपये की सुपारी देकर तुम्हारी और बेटे की हत्या करवा दूंगा। हनुमंत विहार इलाके में रहने वाली महिला ने पति और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देकर जान बचाने के लिए थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
महिला द्वारा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार उसका पति गरीब लड़कियों को पैसे के जाल में फंसा कर उनसे संबंध बनाता है और फिर पैसे देकर उनका मुंह बंद करा देता है। महिला के मुताबिक उनकी शादी अप्रैल 2018 को हुई थी। पति और ससुरालीजन उसे अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उनका छह साल का एक बच्चा भी है। पीड़िता के मुताबिक पति और ससुरालीजनों से परेशान होकर उसने कोर्ट में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का वाद दाखिल कर दिया। इस पर पति ने 2022 में तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच की जा रही है।
Spread the love यूपी के सीतापुर में शनिवार को सगे भतीजों ने लोहे की रॉड पीट-पीटकर बुआ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। दिनदहाड़े प्रधान की बहू की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना अटरिया क्षेत्र के जजौर गांव की […]
Spread the love प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानी 17 जुलाई से उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा और 22 जुलाई तक तराई समेत कई जिलों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली […]
Spread the love {“_id”:”67b3620a19310c71f40dfc4b”,”slug”:”lucknow-the-tiger-returned-to-rehmankheda-seen-in-the-trap-camera-2025-02-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: रहमानखेड़ा लौटकर आया बाघ, ट्रैप कैमरे में दिखा, बीते चार दिन से वन विभाग भी नहीं लगा पा रहा था पता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} प्रतीकात्मक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला विस्तार रहमानखेड़ा जंगल में 74 दिनों से बाघ की दहशत कायम है। इससे 60 गांव के लोग दहशत में […]