मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी:  कई इलाकों में जाम; हिमाचल में 400 सड़कें बंद, उत्तराखंड में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे टूटा
टिपण्णी

मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी: कई इलाकों में जाम; हिमाचल में 400 सड़कें बंद, उत्तराखंड में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे टूटा

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi Bihar | Rajasthan MP Himachal

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। हिमाचल में 3 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सतलुज नदी में उफान के कारण सुन्नी के ततापानी में सड़क टूटने से करसोग विधानसभा क्षेत्र का शिमला से संपर्क टूट गया है।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और हिमाचल प्रदेश की 400 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे को बहने और टूटने की वजह से बंद कर दिया है। मुंबई में सोमवार को भारी बारिश से रेल और ट्रैफिक पर असर पड़ा है। कई जगह जाम की स्थिति है। मौसम विभाग ने शाम तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

रविवार शाम 4 बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 1 लाख 78 हजार 996 क्यूसेक तक पहुंच गया। बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.80 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

उधर, UP के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश के देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

हिमाचल के बिलासपुर में रविवार को अचानक आई बाढ़ से जलती चिता ही डूब गई।

हिमाचल के बिलासपुर में रविवार को अचानक आई बाढ़ से जलती चिता ही डूब गई।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में रविवार को लैंडस्लाइड हुई। वहीं, कुल्लू में बादल फटने से नाले में बाढ़ आई।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में रविवार को लैंडस्लाइड हुई। वहीं, कुल्लू में बादल फटने से नाले में बाढ़ आई।

फरीदाबाद में रविवार को यमुना के किनारे बसे गांव और खेतों में फसलें डूब गई हैं।

फरीदाबाद में रविवार को यमुना के किनारे बसे गांव और खेतों में फसलें डूब गई हैं।

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे दिल्ली तक बाढ़ का खतरा है।

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे दिल्ली तक बाढ़ का खतरा है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष कठुआ के जोध गांव में पहुंचे

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नांदेड़ में 200 से ज्यादा लोग फंसे, बचाव कार्यों के लिए सेना बुलाई गई

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भारी बारिश के बीच कई गांवों में 200 से ज्यादा लोग फंस गए, जिसके बाद अधिकारियों ने बचाव और राहत कार्यों के लिए भारतीय सेना को तैनात किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नांदेड़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी- कानपुर में भारी बारिश, गंगा के नजदीकी इलाकों में बाढ़

07:53 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई- माटुंगा पुलिस ने बारिश में फंसी स्कूल बस से बच्चों को सुरक्षित निकाला

07:46 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और जाम

07:38 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू के श्रीनगर और पुंछ में भारी बारिश

07:29 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित सब-वे बंद

मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे अंधेरी सब-वे बंद कर दिया गया।

07:09 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू के रामबन जिले में भू-स्खलन, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भू-स्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरे। इसके बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। यात्रियों को मौसम में सुधार और सड़क साफ होने तक यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।

भारी बारिश के कारण उधमपुर जिले में शारदा माता मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर भू-स्खलन हुआ है, इसके अलावा मंकी मोड़ और रामबन जिले के मारूग इलाके में भी भू-स्खलन हुआ है।

हाईवे से पत्थर हटाने और उसे यातायात योग्य बनाने के लिए लोग और मशीनें काम कर रही हैं।

06:50 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ऋषिकेश-चंबा-उत्तरकाशी मार्ग और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा गिरा

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-चंबा-उत्तरकाशी मार्ग से मलबा हटाने के लिए एक जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-चंबा-उत्तरकाशी मार्ग से मलबा हटाने के लिए एक जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मलबा जम गया है। इसे मशीनों से हटाया गया।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मलबा जम गया है। इसे मशीनों से हटाया गया।

06:49 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित

​भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जगह-जगह पानी भरने से दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। ​मुंबई नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तभी घर से बाहर निकलें जब कोई बहुत आवश्यक काम हो। किसी भी मदद या आधिकारिक जानकारी के लिए, बृहन्मुंबई नगर निगम के मुख्य नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने को कहा है। 18 अगस्त को सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक ​टाटा पावर चेंबूर में 91.5 मिमी, ​विक्रोली में 78.5 मिमी, ​जुहू में 60 मिमी, ​शीव (सायन) 58.5 मिमी, ​बांद्रा में 50 मिमी, ​सांताक्रूज में 47.2 मिमी और ​कोलाबा में 29.0 मिमी बारिश हुई।

06:20 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में भारी बारिश जारी, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

05:42 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र और गोवा के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र और गोवा के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और उपनगरीय मुंबई जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, फ्लैश फ्लड रिस्क (FFR) का 24 घंटे का पूर्वानुमान है।अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में मध्यम से उच्च स्तर का फ़्लैश फ्लड जोखिम संभावित है।

05:17 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में बारिश की वजह से इमारत ढही

हिमाचल के नैना देवी स्थित पुराने बस अड्डे के पास एक इमारत लगातार भारी बारिश के कारण ढह गई।किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

05:15 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान के करीब, 11 CM ऊपर

ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान के करीब है। घाट और घाट पर बने मंदिर और मूर्तियां डूब गई हैं। प्रशासन के मुताबिक, खतरे के निशान से 11 CM ऊपर बह रही है।

04:32 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण चेंबूर में लैंडस्लाइड, 3 घर गिरने का VIDEO

मुंबई के चेंबूर स्थित सह्याद्रि नगर में लैंड स्लाइड हुई है। सह्याद्रि नगर में दो तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

04:13 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

03:44 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: कुल्लू के पागल नाला में लैंडस्लाइड, 15 पंचायतों का संपर्क टूटा

03:28 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में रामगंगा में आई बाढ़, शहर के निचले इलाके डूबे

03:22 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश, कई इलाके डूबे; हाई टाइड का अलर्ट जारी

03:06 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 4 जिलों में रेड अलर्ट, अगले 2 दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं

बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा में रेड अलर्ट, वहीं कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन यही स्थिति रहेगी। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

02:49 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: सतलुज-रावी उफान पर, पठानकोट-तरनतारन-फाजिल्का में रेस्क्यू जारी

पहाड़ों में हुई बारिश से पंजाब में मुश्किलें बढ़ गई हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पठानकोट की कई चौकियां और सीमा क्षेत्र पानी में डूब चुके हैं। पठानकोट के कुछ गांवों में पानी 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है।

पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से लगे 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज और सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की या सामान्य बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर…

02:31 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर में सड़क धंसी, 142 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू

मूसलाधार बारिश के चलते उत्तराखंड स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बणतोली के पास 40 मीटर ध्वस्त हो गया। 142 यात्री फंस गए। बाद में एसडीआरएफ ने सभी को रस्सियों के सहारे निकाला। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बोलीं- वैकल्पिक मार्ग दो-तीन दिन में तैयार होगा।

02:18 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में सुबह हल्की बारिश शुरू हुई। रविवार को गंगानगर, सिरोही, राजसमंद, कोटा समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर हल्का पड़ने से यहां गर्मी, उमस बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर…

02:10 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें 4 जिले- देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में 24 घंटे के अंदर बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी एक्टिव है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन संभाग में ही ज्यादा बारिश का दौर बना हुआ है।

वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और भोपाल संभाग के अन्य 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 3 दिन यहां सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

01:57 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: आज बारिश का अलर्ट नहीं, 24 जिलों में बादल छाए रहेंगे

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगा है। 20 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बादल छाने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

सहारनपुर में रविवार दोपहर 3 बजे हथनीकुंड बैराज से दोपहर 1 लाख 28 हजार 280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा है। प्रशासन ने दिल्ली में लोगों को अलर्ट किया है।

पढ़ें पूरी खबर…

01:36 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 17 जिले में आज बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 21 अगस्त के बाद से मानसून फिर से सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि आज और कल दक्षिण बिहार के जिलों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

01:32 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-मंडी के स्कूलों में छुट्टी, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन दूसरे दिन भी बंद

मौसम विभाग के अनुसार, आज से मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। हालांकि कांगड़ा और चंबा जिले में यलो अलर्ट है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन, औट-सैंज और शिमला-किन्नौर हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा है। पूरे प्रदेश में 353 सड़कें बंद हैं।

21 अगस्त को पांच जिले ऊना, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में फिर से बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

01:29 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 7 जिलों में यलो अलर्ट, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो

IMD चंडीगढ़ ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इनमें 7 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हथिनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं और पूर्वी व पश्चिमी यमुना नहरों की पानी की सप्लाई को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो है। पढ़ें पूरी खबर…

01:24 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: आज से हल्की बारिश के आसार, 2 दिन में बाद बदलेगा मौसम

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 अगस्त के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

वहीं, 21 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 22 और 23 अगस्त को भी अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

01:10 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज मौसम का हाल

01:09 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

17 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश का डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *