मुंबई में लैंडस्लाइड में 2 की मौत:  दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 मरे; भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित
टिपण्णी

मुंबई में लैंडस्लाइड में 2 की मौत: दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 मरे; भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Cloud Burst Imd Weather Rainfall Live Update Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Flood Mumbai Rajasthan Delhi Mp Rain Alert

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2-4 फीट तक पानी भर गया है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई है। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में विक्रोली पार्क साइट में लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, 2 घायल हैं।

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, इनमें 3 पुरुष-3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मी. पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है।

बिहार में कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए। राज्य में इस सीजन अब तक 647 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

हिमाचल के मंडी में शुक्रवार को सड़क से मलबा हटाती जेसीबी।

हिमाचल के मंडी में शुक्रवार को सड़क से मलबा हटाती जेसीबी।

बिहार के पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव नाव से पहुंचे और पैसे बांटे।

बिहार के पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव नाव से पहुंचे और पैसे बांटे।

हुमायूं के मकबरे में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत का हिस्सा शुक्रवार शाम चार बजे गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

हुमायूं के मकबरे में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत का हिस्सा शुक्रवार शाम चार बजे गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में रेलवे ट्रैक पर पानी भरा

मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूबी हैं। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: नवी मुंबई, वाशी में लगातार बारिश से पानी भरा

महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश जारी है। मुंबई में वाशी समेत नवी मुंबई के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर वाहन फंसे हुए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी नहीं मिल रहा है।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब: राज्य में 19 अगस्त तक तेज बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब में आज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश से सटे 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए ये अलर्ट है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसा ही मौसम 19 अगस्त तक रहने का अनुमान है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट

हरियाणा के 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त को भी 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: आज 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर है। गंगा और कोसी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 18 अगस्त तक हैवी रेन की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के बीचोंबीच से टर्फ गुजर रही है। साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) का भी असर है। इस वजह से प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश का दौर है। मौसम विभाग ने शनिवार को 2 जिलों में अति भारी और 13 में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *