{“_id”:”67beb8735061cfca430be029″,”slug”:”moradabad-iqrar-marries-hindu-girl-posing-as-raj-everyone-soul-shivers-on-hearing-this-2025-02-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुरादाबाद में दरिंदगी: राज बनकर इकरार ने की हिंदू युवती से शादी, फिर दी ऐसी यातनाएं… सुनते ही कांप गई रूह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने राज बनकर उससे शादी की और फिर तरह-तरह की यातनाएं दीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार ने उससे दोस्ती कर ली थी।
Trending Videos
आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राज बताया और 28 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दो साल बाद उसे पता चला कि राज का असली नाम इकरार है और वह मुस्लिम है। पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि उसने तीन बार गर्भपात भी करा दिया। साथ ही मारपीट की। साथ ही मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी।बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। राज उर्फ इकरार, उसकी पहली पत्नी अफसाना, इसरार, राजा उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और उसके बदले में एक लाख रुपये और पीपलसाना में 100 गज का प्लाॅट देने को कह रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर में होने वाली अधिकतन भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आई आईआईटी रुड़की की एक सदस्यीय टीम ने अवलोकन किया। मंदिर के दोनों जगमोहन, पीछे का आंगन और चबूतरे का बारीकी से अध्यन किया है। एक सदस्यीय टीम में स्वयं टीम लीडर प्रो. संजय ने कई बिन्दुओं को […]
Spread the love Clash between police and lawyers: यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वकील के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के मुद्दे पर सीएम योगी को पत्र लिखा। Source link