बरेली जिले में ऑपरेशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस ने नई पहल करते हुए महिला एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट का गठन किया है। इसे वीरांगना यूनिट का नाम दिया गया है। बुधवार को बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना यूनिट का शुभारंभ किया। शुक्रवार को यह यूनिट जिले में सक्रिय हो गई है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशन में वीरांगना यूनिट अपने काम को अंजाम देगी। उन्हीं के निर्देशन में वीरांगना यूनिट की महिला कमांडोज को प्रशिक्षित किया गया है।
Trending Videos
2 of 6
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा
– फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में महिला एसओजी वीरांगना यूनिट का गठन किया गया है। इसमें आठ महिला सिपाहियों को शामिल किया गया है। इन्हें विशेष रूप से वेपन्स हैंडलिंग, मार्शल आर्ट, सेल्फ डिफेंस, क्राइम एनालिसिस व सर्विलांस का प्रशिक्षण दिया गया है।
3 of 6
महिला एसओजी की सिपाही
– फोटो : पुलिस विभाग
आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि महिला एसओजी यूनिट जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं की सुरक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग व विशेष अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। समय-समय पर जो विशेष अभियान चलाए जाते हैं, उनमें इनकी अहम भूमिका होगी।
4 of 6
महिला एसओजी यूनिट
– फोटो : पुलिस विभाग
अंशिका वर्मा ने बताया कि वीरांगन यूनिट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना का संचार करना, कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी, सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रेरणा का माध्यम बनाना है। आगे चलकर इस टीम को और सशक्त बनाया जाएगा।
5 of 6
महिला एसओजी को किया गया है प्रशिक्षित
– फोटो : पुलिस विभाग
उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि महिलाएं आज हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
Spread the love अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के बहकावे में आने वाली महिलाएं अब घरवापसी कर रही हैं। इस पर उन्हें धमकी दी जा रही है। परेशान पीड़िताओं ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में अपनी पीड़ा सुनाई। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं गोमती नगर के विशाल खंड स्थित […]
Spread the love सासनी कस्बे में लगातार हो रही बारिश के बीच छिपैटी मोहल्ले में मंगलवार को एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में त्रयोदशी संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था और ब्राह्मण भोज के बाद बाहर निकल रहे लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच […]
Spread the love बीमा कराने के नाम पर निवेशकों से 250 करोड़ रुपये हड़पने वाली वी-केयर मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के फरार आरोपी रांची निवासी प्रेमप्रकाश सिंह को आर्थिक अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) अपराध संगठन ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं कंपनी का पंजीकरण 2008-09 में राजधानी क्षेत्र दिल्ली एवं हरियाणा में कराया […]