मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज लास्ट दिन:  सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम का मामला, रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा लिंक – Ajmer News
शिक्षा

मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज लास्ट दिन: सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम का मामला, रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा लिंक – Ajmer News

Spread the love



राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जारी की गई सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के ग्रुप सी और डी के जनरल नॉलेज के साथ ही साइंस, उर्दू, संस्कृत, गणित, अंग्रेजी और पंजाबी विषय के प्रश्नपत्रों की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का

.

निर्धारित शुल्क के साथ 3 नवंबर 2025 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा 9 से 12 सितंबर 2025 तक हुई थी।

मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम अनुसार ही एंट्री करनी होगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही एंट्री करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज नहीं करा सकता।

यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस

  • आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है।
  • आयोग की ओर से शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 नवम्बर 2025 को रात 12 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

यहां करें कॉन्टैक्ट

  • ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *