मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  इंडिगो फ्लाइट का अगला हिस्सा टूटा, इमरजेंसी लैंडिंग; पाकिस्तान हाईकमीशन के अफसर को निकाला; ज्योति ISI एजेंट से बोली- शादी करवा दो
टिपण्णी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: इंडिगो फ्लाइट का अगला हिस्सा टूटा, इमरजेंसी लैंडिंग; पाकिस्तान हाईकमीशन के अफसर को निकाला; ज्योति ISI एजेंट से बोली- शादी करवा दो

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; China PL 15 Missile | Pakistan India Crisis

6 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर की रही। एक खबर दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट की रही, जिसकी श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर जाएंगे। यहां देशनोक रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन करेंगे। करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। 26,000 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स भी लॉन्च करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. टर्बुलेंस से इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अगला हिस्सा टूटा, 227 यात्री सवार थे

एयरलाइंस ने बताया कि फ्लाइट ओलावृष्टि में फंस गई थी। इस वजह से इमरजेंसी के हालात बने। हालांकि आगे का हिस्सा टूटने की वजह नहीं बताई गई है।

एयरलाइंस ने बताया कि फ्लाइट ओलावृष्टि में फंस गई थी। इस वजह से इमरजेंसी के हालात बने। हालांकि आगे का हिस्सा टूटने की वजह नहीं बताई गई है।

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट ओलावृष्टि के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। प्लेन में सवार सभी 227 यात्री और एयरक्रू सुरक्षित हैं। विमान का ‘नोज कोन’ यानी आगे का हिस्सा टूट चुका है। इस वजह से फिलहाल ये विमान उड़ान नहीं भरेगा। अभी तक ये नहीं पता चला है कि विमान के आगे का हिस्सा कैसे टूटा।

क्या होता है टर्बुलेंस: विमान में टर्बुलेंस या हलचल का मतलब होता है- हवा के उस बहाव में बाधा पहुंचना, जो विमान को उड़ने में मदद करती है। ऐसा होने पर विमान हिलने लगता है और अनियमित वर्टिकल मोशन में चला जाता है यानी अपने नियमित रास्ते से हट जाता है। इसी को टर्बुलेंस कहते हैं। कई बार टर्बुलेंस से अचानक ही विमान ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगता है। पढ़ें पूरी खबर…

2. ज्योति की पाकिस्तानी हैंडलर के साथ चैट मिली, ISI एजेंट से बोली- पाकिस्तान में मेरी शादी करवा दो

ये वीडियो ज्योति ने 3 मई 2024 को अपलोड किया था। इसमें पाकिस्तान पुलिस के कर्मचारी ज्योति के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

ये वीडियो ज्योति ने 3 मई 2024 को अपलोड किया था। इसमें पाकिस्तान पुलिस के कर्मचारी ज्योति के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की एक और वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI एजेंट हसन अली उसे दुआ दे रहा है, जवाब में ज्योति उससे पाकिस्तान में शादी कराने की बात रही है। ज्योति एक साल पहले पठानकोट गई थी। उस पर आर्मी कैंट और एयरबेस की रेकी करने का संदेह भी है। ज्योति से NIA तीन दिन की पूछताछ कर चुकी है। 22 मई को उसका रिमांड खत्म हो रहा है। उसे हिसार के कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ज्योति से पूछताछ और जांच में क्या निकला..

  • फोरेंसिक जांच में ज्योति के मोबाइल से सेना से जुड़ी चीजें मिली हैं। साथ ही बैंक अकाउंट में दुबई से ट्रांजैक्शन भी पाया गया।
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से चैट की थी। उसमें सायरन बजने के अलावा प्रशासन के लोगों को भेजे गए ब्लैकआउट मैसेज को भी दानिश से शेयर किया, मगर इसके बाद वह चैट डिलीट कर दी गई।
  • ज्योति ने गोल्डन टेंपल और कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट के वीडियो लोकेशन के साथ एन्क्रिप्टेड ऐप्स (वॉट्सऐप, स्नैप चेट और टेलीग्राम) के जरिए पाकिस्तानी एजेंट्स को भेजे थे।

पढ़ें पूरी खबर…

3. फ्रांस-जापान ने भारत से मांगा चीनी मिसाइल PL-15 का मलबा, इसे पाकिस्तान ने दागा था

12 मई को नई दिल्ली में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय सैन्य अधिकारी तबाह मिसाइल का मलबा दिखाते हुए

12 मई को नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय सैन्य अधिकारी तबाह मिसाइल का मलबा दिखाते हुए

इंडियन एयरफोर्स के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी। फ्रांस और जापान इस मिसाइल के मलबे की जांच करना चाहते हैं, ताकि यह पता कर सकें कि इसे बनाने के लिए चीन ने किन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 9 मई को पंजाब के होशियारपुर जिले में PL-15E मिसाइल के टुकड़े बरामद हुए थे।

मलबे से क्या हासिल हो सकता है: फाइव आइज देश (अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड) भी PL-15E मिसाइल के मलबे की जांच करना चाहते हैं। ये सभी देश PL-15E मिसाइल के रडार, मोटर, गाइडेंस सिस्टम, और एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार टेक्नीक को रिवर्स इंजीनियरिंग के जरिए समझना चाहते हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

4. पाकिस्तान में सिंध के गृहमंत्री का घर जलाया; सिंधु नदी का पानी डायवर्ट करने के खिलाफ प्रदर्शन-हिंसा

नाराज लोगों ने गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की।

नाराज लोगों ने गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर का घर जला दिया। साथ ही सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को भी पीटा। पाकिस्तान सरकार की योजना सिंधु नदी पर नहर बनाने की है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद लोगों ने सिंध के गृह मंत्री के घर पर हमला कर दिया।

सिंधु नदी पर नहर बनाने का प्लान क्या है: पाकिस्तान सरकार की योजना सिंधु नदीं पर नहरें बनाकर चोलिस्तान में हजारों एकड़ बंजर जमीन पर खेती करने की है। चोलिस्तान पंजाब के दक्षिणी इलाके में स्थित है और यह ग्रेटर थार रेगिस्तान का हिस्सा है। हालांकि बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP इसके खिलाफ है। उनका कहना है कि सिंध को इससे नुकसान होगा और उनका पानी छीन लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

5. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों मारे गए, डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली भी ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सली मार गिराए। इनमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। नक्सलियों की फायरिंग में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर अभी भी मुठभेड़ चल रही है।

इस साल 173 नक्सली मारे गए: छत्तीसगढ़ में इस साल हुए 12 एनकाउंटर में 173 नक्सली मारे जा चुके हैं। एक हफ्ते पहले खत्म हुए कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं। ये एनकाउंटर 24 दिन चला था। पढ़ें पूरी खबर…

6. पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक सड़क बनाएगा चीन; भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी।

चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों ने बीजिंग में मीटिंग की। इसमें में चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का अफगानिस्तान तक विस्तार करने पर सहमति बनी। भारत इस कॉरिडोर का विरोध करता है क्योंकि यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (गिलगित-बाल्टिस्तान) से होकर गुजरता है।

यह इकोनॉमिक कॉरिडोर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मौजूद ग्वादर पोर्ट और चीन के शिनजियांग को जोड़ेगा।

यह इकोनॉमिक कॉरिडोर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मौजूद ग्वादर पोर्ट और चीन के शिनजियांग को जोड़ेगा।

पढ़ें पूरी खबर…

7. ED बोली- सोनिया-राहुल के खिलाफ केस बनता है, अपराध की आय से ₹142 करोड़ कमाए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में चौथी सुनवाई हुई। ED ने कोर्ट को बताया कि, पहली नजर में सोनिया और राहुल के खिलाफ केस बनता है। दोनों ने अपराध की आय से 142 करोड़ रुपए कमाए हैं।

अगली सुनवाई जुलाई में: ED की तरफ से दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि, इस मामले में 2 से 8 जुलाई तक रोजाना सुनवाई होगी। नेशनल हेराल्ड केस 2012 से चल रहा है, जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर…

8. भारत ने पाकिस्तान हाईकमीशन के अफसर को निकाला, 24 घंटे में देश छोड़ने को कहा भारत ने बुधवार शाम को पाकिस्तान हाई कमीशन के एक और अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। ऐसा 8 दिनों में दूसरी बार किया है। इससे पहले 13 मई को एक अफसर को भारत से जाने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक, अफसर पर भारत के खिलाफ जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं।

बीते दिन के अहम अपडेट्स…

  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मंच से भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आज भी जिहादी आतंकवाद का केंद्र बना है। पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है और पालता है। वह खुद को आतंकवाद से पीड़ित के रूप में दिखावा नहीं कर सकता।
  • BSF के DIG एस.एस. मंड ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में महिला जवानों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभाला।
  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पुंछ ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पहुंचे। उन्होंने सेना और BSF के जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाई।

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. स्पोर्ट्स: मुंबई ने दिल्ली को 181 रन का टारगेट दिया:आखिरी 12 बॉल पर 48 रन बने, सूर्यकुमार यादव ने 43 बॉल पर 73 रन बनाए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. बिजनेस: सोने के दाम में बड़ी बढ़त: एक दिन में सोना ₹1,502 महंगा होकर ₹95,309 पर पहुंचा, इस साल अब तक ₹19,147 दाम बढ़े (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई: केंद्र बोला- वक्फ का इस्लाम में जिक्र, लेकिन इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा के प्रोफेसर को जमानत: ऑपरेशन सिंदूर पर किया था कमेंट; पासपोर्ट सरेंडर करना होगा, 3 IPS अफसरों की SIT करेगी जांच (पढ़ें पूरी खबर)
  5. बिजनेस: सबसे बड़ी एविएशन कंपनी इंडिगो को ₹3,068 करोड़ का मुनाफा: प्रोफिट 62% बढ़ा, रेवेन्यू भी 24% ज्यादा; एक साल में शेयर 26% चढ़ा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: अमेरिका के लिए नया डिफेंस सिस्टम बनवा रहे ट्रम्प: गोल्डन डोम स्पेस से होने वाले हमले भी रोकेगा; इजराइली आयरन डोम से ज्यादा मजबूत होगा (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

हाथों से पानी ट्रांसफर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिका के इडाहो में एक शख्स ने हाथों से पानी ट्रांसफर करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। डेविड रश ने 30 सेकंड में 5.10 लीटर पानी एक बर्तन से दूसरे में डाला। उन्होंने अपना ही एक साल पुराना रिकॉर्ड

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. बार-बार बदल रहे ठिकाने, जंगलों में छिपे पहलगाम के आतंकी:113 गिरफ्तारियां, 20 लाख का इनाम, फिर भी NIA खाली हाथ; कौन बचा रहा
  2. आज का एक्सप्लेनर: चीन दे रहा J-35A फाइटर जेट, तुर्किये सिखा रहा S-400 से बचने के तरीके; क्या फिर जंग लड़ेगा पाकिस्तान, भारत कितना अलर्टट
  3. क्या 38 रोहिंग्याओं को समुद्र में फेंका: फैमिली बोली- आंखों पर पट्टी और हथकड़ी लगाकर समुद्र में छोड़ा; UN ने कहा- अमानवीय
  4. नई दुल्हन के सामने करियर या शादी की उलझन: पति दिल्ली में, मैं इंदौर में नौकरी कर रही, एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
  5. साफ-सफाई के बावजूद भी बाथरूम में आती है बदबू: जानें इसके 6 कारण, ये 9 नेचुरल एयर फ्रेशनर बाथरूम को बनाएंगे खुशबूदार
  6. आदित्य चोपड़ा@54, 23 साल में बनाई DDLJ, शाहरुख को मनाया: कंगना से कहा था- तुम खत्म हो जाओगी, रानी मुखर्जी के लिए छोड़ा घर
  7. हरियाणा के यूट्यूबर्स में पाकिस्तानी क्रेज क्यों: VIP ट्रीटमेंट के साथ गिफ्ट, कपल ISI ऑफिस तक पहुंचा; सबसे पाक एंबेसी की तारीफ कराते

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों को आर्थिक फायदा मिल सकता है। कन्या राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *