मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करती थी यूट्यूबर; PAK ने एयरबेस पर हमले की बात कबूली; सीजफायर बयान पर ट्रम्प फिर पलटे
टिपण्णी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: पाकिस्तान के लिए जासूसी करती थी यूट्यूबर; PAK ने एयरबेस पर हमले की बात कबूली; सीजफायर बयान पर ट्रम्प फिर पलटे

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; India Pakistan | Donald Trump Narendra Modi

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर अमित शाह के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के अंदर 100 किमी. घुसकर मारा है। दूसरी खबर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर की गिरफ्तारी की है।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में..

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. भारत पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत होगी, सीजफायर पर चर्चा हो सकती है।
  2. रोम में पोप लियो XIV का शपथग्रहण समारोह। इसमें कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष शामिल होंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. शाह बोले- हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर मारा, न्यूक्लियर धमकी से नहीं डरे​​​​​​

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर के कोलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर के कोलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किए। इसके अलावा 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा। पाकिस्तान ने कच्छ से कश्मीर तक हमले का दुस्साहस किया, लेकिन हमारी सेना ने हर हमले को विफल किया। एक भी मिसाइल भारत में नहीं गिरी। हम न्यूक्लियर हमले से नहीं डरते हैं।

शाह दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे थे: उन्होंने कहा- मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से तीन हमले हुए हैं और पीएम ने तीनों ही आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उरी को सर्जिकल स्ट्राइक से, पुलवामा को एयर स्ट्राइक से और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंक के आकाओं का हेडक्वॉर्टर ही उड़ा दिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर…

2. ऑपरेशन सिंदूर- भारतीय डेलिगेशन में थरूर के नाम पर विवाद: कांग्रेस बोली- हमने उनका नाम नहीं दिया

डेलिगेशन को लीड करने वालों में भाजपा के रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, JDU के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, NCP (SP) की सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे के नाम हैं।

डेलिगेशन को लीड करने वालों में भाजपा के रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, JDU के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, NCP (SP) की सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे के नाम हैं।

केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों के 7 डेलिगेशन बनाए हैं। ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों का दौरा करेगा।

शशि थरूर के नाम पर विवाद: कांग्रेस से एकमात्र सांसद शशि थरूर का नाम शामिल है। कांग्रेस ने कहा है कि उसने केंद्र को थरूर का नाम नहीं दिया था। पार्टी की तरफ से 4 सांसदों का नाम दिया गया था। जिसमें आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार​​ शामिल थे।

थरूर बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं: शशि थरूर ने डेलिगेशन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने पर केंद्र का आभार जताया। उन्होंने X पर लिखा, ‘जब राष्ट्रीय हित की बात होगी और मेरी सेवाओं की जरूरत होगी, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा।’ इससे पहले शशि थरूर ने 8 मई को केंद्र सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश है।

पढ़ें पूरी खबर…

3. फेमस यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप; 3 बार वहां जा चुकी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए।

तीन बार पाकिस्तान जा चुकी हैं ज्योति: हिसार पुलिस के मुताबिक, ‘ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भेज रही थी। तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी ज्योति पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी।’

‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल: ज्योति सोशल मीडिया पर एक्टिव है। फेसबुक और यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछले 2-3 सालों से वह ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है, जिसमें देश-विदेश की यात्राओं के वीडियो बनाती है। पहले वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती थी।

पढ़ें पूरी खबर…

4. पाकिस्तानी PM ने माना- नूर खान एयरबेस पर हमला हुआ, बोले- आर्मी चीफ ने बताया था

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक कार्यक्रम में कहा कि 9 और 10 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। उन्होंने कहा कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उन्हें रात 2:30 बजे फोन कर बताया था कि भारत ने नूर खान बेस और बाकी जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स की आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया।

पढ़ें पूरी खबर…

5. ट्रम्प फिर पलटे, कहा- भारत-PAK न्यूक्लियर वॉर मैंने रुकवाई: मुझे इसका क्रेडिट नहीं मिला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि वे परमाणु जंग के बहुत करीब पहुंच गए थे। ट्रम्प ने कहा, हालांकि उन्हें जंग रुकवाने का क्रेडिट नहीं मिला।

7 दिन में 6 बार सीजफायर पर बयान दिए: 10 मई को ट्रम्प ने ऐलान किया था कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने 12 मई को कहा था कि, उन्होंने परमाणु युद्ध रुकवाया है। फिर तीन दिन बाद 15 मई को कहा कि, मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई, सिर्फ मदद की है।

पढ़ें पूरी खबर…

6. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 15 पार्षदों ने बगावत की, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन

दिल्ली नगर निगम (MCD) में AAP के 15 नगर पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा भी कर दी है। मुकेश गोयल नए मोर्चे का नेतृत्व करेंगे।

MCD में अभी 238 सीटें, 12 सीटें खाली: दिल्ली में हर साल मेयर पद और हर पांच साल में निकाय चुनाव होते हैं। 2022 के आखिरी निकाय चुनाव में AAP ने 134 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। भाजपा को 104 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं। कुल 250 सीटों पर वोटिंग हुई थी। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण से पहले 272 वार्डों के लिए वोटिंग होती थी।

पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: राहुल का आरोप-जयशंकर ने हमले से पहले पाकिस्तान को बताया: विदेश मंत्रालय की सफाई- ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी नहीं, चेतावनी दी थी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: भाजपा विधायक बोले- सीजफायर यूएन के आदेश पर हुआ: विजय शाह, देवड़ा के बाद नरेंद्र प्रजापति का विवादास्पद बयान; कांग्रेस बोली- सच सामने आ रहा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की फिराक में आतंकी: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सुपौल SP बोले- स्लीपर सेल के सदस्यों को पहचानना मुश्किल (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: मोहन भागवत बोले- जो दुस्साहस करेगा, उसे सबक सिखाएगा भारत:दुनिया प्रेम और मंगल की भाषा तब ही सुनती है, जब आपके पास शक्ति हो (पढ़ें पूरी खबर)
  5. बिजनेस: अजियो-मिंत्रा ने तुर्किये ब्रांड्स बेचना बंद किया: टूरिज्म और बिजनेस भी बंद, पाकिस्तान का समर्थन करने पर तुर्किये का देशभर में बॉयकॉट (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: हरियाणा में बस स्टैंड के भीतर हत्या का VIDEO: सिर में डंडा मार गिराया, 28 सेकेंड में 16 डंडे मारे, पैर से पकड़ लाश घसीटते ले गया (पढ़ें पूरी खबर)
  7. नेशनल: दिल्ली-NCR में 50kmph की रफ्तार से चली हवा, बारिश हुई: अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उड़ा; अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: गाजा पर इजराइली हमले में 3 दिन में 250 मौत: 24 घंटे में हमास के 150 ठिकानों पर हमला; गाजा खाली कराने का ऑपरेशन जारी (पढ़ें पूरी खबर)
  9. सेलेब्रिटी: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस के साथ सुप्रीम कोर्ट में छेड़छाड़ :निम्रत बोलीं- सिर्फ 19 साल की थी, वकील ने पीछे से टच किया, मैं कांप गई (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

रेलवे गार्ड बोला- पैंट फट गई, ड्यूटी नहीं कर पाऊंगा, बाजार जाकर नई खरीदी

गोरखपुर पूर्व लॉबी का गार्ड गुरुवार देर रात छपरा से मालगाड़ी में ड्यूटी करके गोरखपुर पहुंचा था। अगली सुबह उसे दूसरी ट्रेन लेकर जाना था।

गोरखपुर पूर्व लॉबी का गार्ड गुरुवार देर रात छपरा से मालगाड़ी में ड्यूटी करके गोरखपुर पहुंचा था। अगली सुबह उसे दूसरी ट्रेन लेकर जाना था।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रेन गार्ड की ड्यूटी के दौरान पैंट फट गई। उन्होंने अफसर से छुट्टी मांगी। मगर अफसर ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया और कहा- फटी पैंट में ही ड्यूटी करो। इसके बाद गार्ड बाजार गए। नई पैंट खरीदकर लाए फिर ड्यूटी की। घटना गोरखपुर जंक्शन की है।

पढ़ें पूरी खबर…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. मोदी के साथ क्यों खड़े नहीं हुए ‘दोस्त’ ट्रम्प, PAK के बराबर तौला; iPhone मसले पर भी बवाल, क्या खतरे में दोस्ती
  2. चेहरा कीड़े खा गए, मां भी नहीं पहचान पाई: अपने गोत्र में प्यार का अंजाम, अस्थियों के लिए नहीं मिला कलश; करनाल डबल मर्डर, पार्ट-2
  3. पाकिस्तानी बमबारी में टीचर की मौत, चैनलों ने आतंकी बताया: BJP नेता की गोद में तड़पकर तोड़ा दम; भाई बोले- केस करूंगा
  4. 2013 में तबाह केदारनाथ अब कितना सेफ: मंदिर की सुरक्षा के लिए 3 लेयर की सेफ्टी वॉल और चौड़े रास्ते; कितना कुछ बदला
  5. 11 साल की थी तब पापा को आतंकियों ने मारा: 100 ऑडिशन में फेल, उठा खुद से भरोसा, ‘द लंच बॉक्स’ से निमरत बनीं इंटरनेशनल स्टार
  6. स्पॉटलाइट- इमरान खान के बेटों ने बताया पिता का दर्द: जेल में बंद इमरान के लिए सुलेमान, कासिम ने अमेरिकी राष्ट्रपति से क्यों मांगी मदद
  7. नीरज चोपड़ा ने कैसे पार किया 90 मीटर मार्क: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले से कोचिंग ली; ट्रेनिंग के लिए जल्दबाजी में शादी, रिसेप्शन भी टाला

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और सिंह राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *