मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस:  कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी; शाह बोले-राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी
टिपण्णी

मोदी को आतंकी कहने पर खड़गे को EC का नोटिस: कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान पर सफाई भी दी थी; शाह बोले-राहुल के साथ रहकर भाषा बिगड़ी

Spread the love



08:33 AM22 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

योगी बोले- बंगाल की पहचान काबा से नहीं मां कालीबाड़ी से है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठाकुरबाड़ी में कहा- कोलकाता के मेयर कहते हैं कि यहां उर्दू का इस्तेमाल होगा। हम कहने आए हैं कि कोई भी बंगाली पहचान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। बंगाल की पहचान काबा से नहीं बल्कि मां कालीबाड़ी से जुड़ी रही है।

उन्होंने कहा- बंगाल में गाय की हत्या बड़े पैमाने पर होती है। ममता दीदी को भगवान राम के नाम से चिढ़ होती है। दुर्गा पूजा के दौरान परमिशन नहीं दी जाती। शोभायात्रा प्रतिबंधित है। दुर्गापूजा में कर्फ्यू लगता है। ममता के गुंडे व्यापारियों से गुंडा टैक्स लेते हैं।

योगी ने कहा- यही वो मिट्टी है जिसने देश को उसका राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों दिए। यह इलाका गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की ‘ठाकुर बाड़ी’ (पैतृक घर) की जगह भी है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ा यह कॉम्प्लेक्स बहुत बड़ी विरासत की जगह है।

यह कितना दुखद है कि जिस जगह रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति या तस्वीर लगनी चाहिए थी, जहां ‘भारत माता’ की तस्वीर होनी चाहिए थी, वहां TMC के गुंडों ने जबरदस्ती उस जगह पर कब्जा कर लिया और उसकी जगह ‘ममता दीदी’ की तस्वीर लगा दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *