- Hindi News
- National
- PM Narendra Modi Operation Sindoor; NDA Parliamentary Party Meeting | BJP
नई दिल्ली13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

NDA ससंदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने PM मोदी को हार पहनाया।
दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM को हार पहनाया। सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM ने सांसदों को अपने संबोधन में कहा, ‘संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके विपक्ष ने गलती की। इसमें उनकी ही फजीहत हुई। विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है। विपक्ष रोज ऐसी चर्चा कराए, हम इस फील्ड में माहिर हैं।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बिहार में वोटर्स लिस्ट रिविजन के मुद्दे पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। देश की जनता सब देख रही है।’ PM ने अमित शाह की भी तारीफ की और कहा कि वे अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री हैं।
NDA सांसदों की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पास किया गया। इसमें कहा गया कि सैन्य शक्ति और मजबूत नेतृत्व के जरिए इंसाफ हुआ। भारत आतंकवाद को न तो भूलता है और न ही कभी माफ करता है।
NDA सांसदों की बैठक की 2 तस्वीरें…

NDA सांसदों ने PM मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। PM ने भी हाथ जोड़कर सांसदों का अभिवादन किया।

संसदीय दल की बैठक में PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और NDA के सभी सांसद शामिल हुए।
मानसून सत्र शुरू होने के बाद NDA सांसदों की पहली बैठक PM मोदी संसदीय दल की बैठक में नए सांसदों से भी मिले। बैठक में भाजपा और उसके सभी सहयोगी दलों के सभी सांसदों का शामिल होना अनिवार्य था। सांसदों को NDA सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर, ’11 साल,11 बड़े फैसले’ शीर्षक वाली किताब दी गई।
21 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह पहली बैठक थी। वहीं, जून 2024 में केंद्र में तीसरी बार वापसी के बाद किसी संसद सत्र के दौरान NDA सांसदों की यह दूसरी बैठक थी।
क्या है ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव? जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। सेना ने देर रात 1:51 बजे सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर कहा- इंसाफ हो गया। साथ में ऑपरेशन सिंदूर की फोटो भी शेयर की।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए थे। 10 मई तक चले संघर्ष में पाकिस्तान के कई एयरबेस पर भी हमले किए थे। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। 28 जुलाई को श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव नाम से चले मुठभेड़ में पहलगाम हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा (Let) के तीन सीनियर कमांडर मारे गए थे।

PM मोदी ने 29 जुलाई को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर भाषण दिया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 जुलाई को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिनों के बहस में हिस्सा लिया था। एक घंटा 40 मिनट की स्पीच में ट्रम्प का नाम लिए बिना कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है।’
उन्होंने बताया, ‘दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन रोकने को नहीं कहा था। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से हमला रोकने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वो हमारा हमला नहीं झेल पा रहा था।’ बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अब तक 26 बार कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने कराया।
इससे पहले राहुल गांधी ने 36 मिनट स्पीच दी थी। कहा, ‘अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि वह झूठ बोल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में 16 घंटे से ज्यादा बहस चली।’ पूरी खबर पढ़ें…
शाह बोले- वोटर कार्ड-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान हुई PM मोदी से पहले अमित शाह ने 29 जुलाई को लोकसभा में पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जिन आतंकियों ने पहलगाम के बायसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में ढेर कर दिया गया।
शाह ने बताया, ‘इन आतंकियों के नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की।’ गृह मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन महादेव 3 महीने पहले, 22 मई को शुरू हुआ था। करीब 3 महीने बाद यह अंजाम तक पहुंचा।’ पूरी खबर पढ़ें…

………………………………….
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबरें भई पढ़ें…
मोदी राज्यसभा नहीं पहुंचे, खड़गे बोले- ये सदन का अपमान:शाह ने कहा- मैं जवाब दे रहा हूं, उन्हें क्यों बुलाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 जुलाई को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में करीब डेढ़ घंटे भाषण दिया। विपक्ष ने हंगामा करते हुए PM मोदी को बुलाने की मांग की।
इस पर शाह ने कहा- विपक्ष पूछ रहा है कि PM कहा हैं? PM इस वक्त ऑफिस में हैं, उन्हें ज्यादा सुनने का शौक नहीं है। मेरे से निपट रहा है, उन्हें क्यों बुला रहे हो। पूरी खबर पढ़ें…
अखिलेश बोले- सरकार बताए, जिन एयरक्राफ्ट की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी, वे कितने उड़े थे

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे? पूरी खबर पढ़ें…








