मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा:  मोदी बोले-महिलाओं के नेतृत्व में विकास की परिभाषा बदली; नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
टिपण्णी

मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा: मोदी बोले-महिलाओं के नेतृत्व में विकास की परिभाषा बदली; नड्डा भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

Spread the love


नई दिल्ली46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोदी ने पिछले साल 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। - Dainik Bhaskar

मोदी ने पिछले साल 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को आज (सोमवार को) 1 साल पूरा हो गया है। वहीं, मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल मिलाकर 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं, विभिन्न राज्य और जिला स्तर के भाजपा मुख्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मोदी ने पिछले साल 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। वहीं, मोदी सरकार 3.0 के 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र की एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की परिभाषा बदल दी है। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘सरकार की कई योजनाएं देश की ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गईं। स्वच्छ भारत मिशन से महिलाओं को गरिमा मिली। जनधन योजना से उन्हें बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया।

PM बोले-उज्ज्वला योजना ने लाखों घरों को धुएं से मुक्ति दिलाई

PM मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने लाखों घरों को धुएं से मुक्ति दिलाई। मुद्रा योजना से महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम पर घर देने से उन्हें संपत्ति में हिस्सेदारी मिली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता फैलाई।’

PM समेत 7 सांसद पूर्व CM, 32 सांसद पहली बार मंत्री बने

  • मोदी समेत 7 सांसद राजनाथ सिंह, जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये सभी अब मंत्री हैं।
  • 32 सांसद पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें बिहार से 5, उत्तर प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-कर्नाटक से 3-3, कर्नाटक-गुजरात-केरल से 2-2 और पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, असम, तेलंगाना से 1-1 सांसद शामिल हैं।
  • रवनीत सिंह बिट्टू (पंजाब) और जॉर्ज कुरियन (केरल) दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में सांसद नहीं हैं, फिर भी मंत्री बनाए गए। रवनीत बिट्‌टू पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते हैं। जॉर्ज कुरियन को ईसाई चेहरे के रूप में जगह दी गई है।
  • मोदी 3.0 में 11 राज्यसभा सांसदों को मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्रियों में जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं जो राज्यसभा के सदस्य हैं।

तमिलनाडु से एक भी सीट न मिलने के बावजूद वहां से 3 मंत्री

दक्षिण में तमिलनाडु से एक भी सीट न मिलने के बावजूद वहां से 3 मंत्री हैं। तमिलनाडु की नीलगिरि सीट से चुनाव हारने के बावजूद एल. मुरुगन को राज्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा में हैं। बाकी दो कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर मूल रूप से तमिल हैं। सीतारमण कर्नाटक और जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।

इसी तरह केरल से अकेले सांसद सुरेश गोपी को राज्यमंत्री बनाया गया। वे त्रिशूर से जीते हैं। केरल से BJP के महासचिव जार्ज कुरियन को राज्यमंत्री बनाया गया। कर्नाटक में 8 सीटों के बड़े नुकसान के बावजूद BJP ने JDS के कुमारस्वामी को कैबिनेट मंत्री बनाने के साथ अपने कोटे से भी 3 मंत्री बनाए। इनमें प्रह्लाद जोशी को कैबिनेट मंत्री, शोभा करंदलाजे और वी सोमन्ना को राज्यमंत्री बनाया गया।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

शाह बोले-स्टालिन सरकार ने 4600 करोड़ का खनन घोटाला किया: 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मेरे पास स्टालिन सरकार के भ्रष्टाचार की लंबी सूची, इन्होंने 4600 करोड़ का रेत खनन घोटाला किया। लेकिन मैं उन पर बात करके समय बर्बाद नहीं करना चाहता। इन्होंने 4600 करोड़ रुपए के अवैध रेत खनन घोटाले का आरोप भी है, जिसका असर सीधे राज्य के गरीबों पर पड़ा और उन्हें महंगी रेत खरीदनी पड़ी, ताकि पार्टी लाभ कमा सके। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *