मोनी वर्मा हत्याकांड: शराब के ‘QR कोड’ ने खोला खूनी राज, घर ले जाने की जिद बनी वजह, पति और दोस्त ने रची साजिश
होम

मोनी वर्मा हत्याकांड: शराब के ‘QR कोड’ ने खोला खूनी राज, घर ले जाने की जिद बनी वजह, पति और दोस्त ने रची साजिश

Spread the love


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Tue, 28 Apr 2026 05:42 AM IST

Kanpur News: कानपुर के कैब चालक हर्ष ने दूसरी पत्नी मोनी की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया था। शराब के क्यूआर कोड और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Kanpur Moni Verma Murder Case Liquor  QR Code Uncovers Bloody Secret Husband and Friend Conspired Together

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतका की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala



विस्तार

प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे कल्याणपुर गांव के समीप 15 अप्रैल को बक्से में मिला शव अमेठी की मोनी वर्मा (30) का था। मोनी की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने दबौली निवासी पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यशोदानगर निवासी उसके दोस्त यश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।



दोनों को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोप है कि कैब चालक पति ने गला घोटकर हत्या करने के बाद साथी की मदद से शव फेंका था। एसपी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि बक्शे में बंद शव मिलने के बाद कोखराज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *