यशस्वी जायसवाल थे WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय; 52 से ऊपर का था औसत, ठोके थे 4 शतक
राज्य

यशस्वी जायसवाल थे WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय; 52 से ऊपर का था औसत, ठोके थे 4 शतक

Spread the love


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए करेगी। शुभमन गिल अब भारत के नए टेस्ट कप्तान हैं और उनकी कोशिश होगी कि वो इंग्लैंड में भारत को सफल बनाएं और WTC के अगले साइकल की शुरुआत जीत के साथ करें। हालांकि इंग्लैंड में युवा भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होनी है, लेकिन टीम इंडिया में इतना दम-खम है कि वो जीत हासिल कर सकती है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन के आगाज से पहले बात करते हैं इस चैंपियनशिप के पिछले सीजन की जिसमें भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से गदर काटा था। यशस्वी जायसवाल ने 2023-25 के साइकल में भारत के लिए शानदार बैटिंग की थी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे थे तो वहीं वो ओवरऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर भी थे। यशस्वी से उम्मीद रहेगी कि वो इस सीजन में भी शानदार प्रदर्शन करें साथ ही साथ इंग्लैंड की धरती पर भी अपना परचम लहराएं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में यशस्वी का औसत था 52 के पार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकल में यशस्वी ने भारत के लिए 19 टेस्ट मैच खेले थे और इनकी 36 पारियों में उन्होंने 1798 रन बनाने में सफलता हासिल की थी। इन मैचों में यशस्वी का औसत कमाल का था जो 52.88 का था। वहीं इन मैचों में उन्होंने 4 शतक भी लगाया था और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 214 रन थे। इन मैंचों में इस भारतीय ओपनर ने 10 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी और 2 बार नाबाद रहे जबकि 3 बार डक पर आउट हुए। यशस्वी ने इस दौरान 207 चौके और 39 छक्के भी लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 65.66 का रहा था।

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां वो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए ओपन करेंगे। यह यशस्वी का टीम इंडिया के साथ पहला इंग्लैंड दौरा है। वो पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। यशस्वी का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड हैं, लेकिन उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ सारे के सारे मैच भारतीय धरती पर ही खेले हैं। हालांकि इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दौरान यशस्वी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड दौरे पर उनकी भी कड़ी परीक्षा होनी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *