होम

यूपीपीएससी : आरओ-एआरओ के 501 पदों पर आवेदन कल से, 26 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Spread the love


Uppsc ro aro vacancy 501 notification issue

Uppsc
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दिया है।आरओ/एआरओ आदि (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।


 

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन करने और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिसंबर तक का समय दिया गया है।

 

आयोग की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन उपलब्ध रहेगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क जमा करने के निर्देश, जाति प्रमाणपत्रों का निर्धारित प्रारूप, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई है। इसके अलावा आरक्षण और आयु सीमा में छूट के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध रहेंगे।

 

इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से राहत मिली है। आयोग ने इससे पहले नौ अक्टूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती निकाली थी। उस भर्ती में रिकॉर्ड 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब 501 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से प्रतियोगी छात्रों को एक और अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *