योगी सरकार ने बीते आठ वर्षों में लाखों छात्रों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। इस अवधि में कुल 1.79 करोड़ छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जिससे वे अपनी शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रख पा रहे हैं।
Trending Videos
प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया गया है। आधार, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों का डिजिटल सत्यापन कर भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया गया है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद छात्रों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत एससी के 33.38 लाख छात्रों को लाभांवित किया गया। इस पर सरकार ने 699.26 करोड़ रुपये खर्च किए। इसी तरह सामान्य वर्ग के कक्षा-9 व 10 के 9.29 लाख छात्रों को 250.62 करोड़ रुपये दिए गए। योगी सरकार ने इन आठ वर्षों में छात्रवृत्ति के माध्यम से गरीब छात्रों को 14,000 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाकर उनके भविष्य को संवारा है।
इसके अलावा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 88.61 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों को 8,350.12 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। सामान्य वर्ग के 48.09 लाख छात्रों को 5,428.18 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति, जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं।
Spread the love सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे वाली झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। यहां है मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, […]
Spread the love राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बाकी, 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों में आयोजित लाइव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के […]
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को नौतपा की तपन शुक्रवार से राहत मिलनी शुरू […]