यूपी के 68 जिलों में घना कोहरा, 50 ट्रेनें लेट:  MP के 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी
टिपण्णी

यूपी के 68 जिलों में घना कोहरा, 50 ट्रेनें लेट: MP के 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Pradesh Snowfall

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है।

कोहरे की वजह से प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गोरखपुर, वाराणसी समेत कई एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हैं। कई देरी से उड़ान भर रही हैं।

एमपी में करीब 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली कई ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल-उत्तराखंड में 30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं शनिवार को 19 राज्यों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी है।

देश में मौसम से जुड़ी 2 तस्वीरें…

उत्तराखंड: हरिद्वार में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।

उत्तराखंड: हरिद्वार में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है।

राजस्थान: कोटा के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही। खेतों में ओस की बूंदें जम गईं।

राजस्थान: कोटा के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही। खेतों में ओस की बूंदें जम गईं।

28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोहरे के साथ ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। कोल्ड-डे जैसी स्थिति रहेगी। कोल्ड डे एक मौसम संबंधी स्थिति है जब किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो, और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C से 6.4°C तक कम हो जाता है, जिससे बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तेज हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *