कानपुर में जिस वक्त महाराजपुर के महोली कोल्ड स्टोरेज के पास मंतशा का शव हाईवे किनारे मिला तब शरीर पर हरा टॉप व काला लोवर मिला। वहीं, मंतशा की बहन खुशबू ने बताया कि घर से मंतशा काली जींस, जूते और काले-सफेद रंग का कोट पहन कर निकली थी। इससे साफ है कि मंतशा ने अपने कपड़े बदले। वह जूते पहनकर घर से निकली थी और शव के पास से चप्पल तक नहीं मिलीं।
इसके बावजूद पैरों में जरा सी भी मिट्टी नहीं लगी थी। इससे यह भी साफ है कि उसके शव को कार से लाकर हाईवे पर फेंका गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक का घर चकेरी क्षेत्र में है। घर से निकलने के बाद मंतशा और युवक की चकेरी में ही कहीं मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि गैरबिरादरी का होने की वजह से युवक शादी के लिए तैयार नहीं था।