होम

यूपी: ‘क्या आपने धौंस देकर तो नौकरी नहीं पाई?’ सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र देकर अभ्यर्थियों से पूछे तीन सवाल

Spread the love


UP: Chief Minister Yogi to hand over appointment letters to selected police recruits

पुलिस बल में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में चयनित 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे तीन सवाल पूछे।


पूछे यह सवाल

– सीएम योगी ने अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या आपमें से किसी भी व्यक्ति को नौकरी के लिए सिफारिश करने की नौबत आई थी क्या?

– किसी भी तरह का लेन-देन आपके स्तर पर किया गया हो या आपको किसी ने ऑफर किया हो?

– क्या धौंस देकर नियुक्ति पत्र लेने की कोशिश तो नहीं की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि तीसरी बात तो मैं खुद भी नहीं मानता। उन्होंने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर आप सबको नियुक्ति पत्र मिल रहा है। इसके लिए आप सबको बधाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवानों को नौकरी देने का सिलसिला बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके लगातार चलता रहेगा। ये अनवरत चलता रहेगा। कुछ नियुक्ति पत्र हम रोकेंगे जब तीसरी बार सरकार बनेगी वो तब दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश के युवाओं को बिना सिफारिश, बिना पक्षपात और बिना रिश्वत के नौकरी मिल रही है। अब युवाओं की मेहनत को सम्मानित किया जा रहा है। अब हम लोग 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का भी नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। अभी तक हम एक लाख से ज्यादा नौजवानों को नियुक्ति पत्र वितरित कर चुके हैं और ये आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया जा रहा है। आयोजन में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज आप सबको वो जिम्मेदारी मिलने जा रही है उसकी कल्पना बहुत से लोगों ने की होगी पर उन्हें अवसर नहीं मिल पाया। आप लोगों को बिना किसी सिफारिश और पक्षपात के सिर्फ अपनी योग्यता पर अवसर मिल रहा है। ये संदेश है सभी के लिए कि जीवन में कठिन परिश्रम करने पर आप जैसा चाहते हैं वैसा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *