पंचायत चुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़त बनाने को लेकर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को बड़ा लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा लक्ष्य बड़ा है और समय कम है। इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी को जोंडें। दोनों चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन तभी बेहतर होगा, जब एक-एक कार्यकर्ता जुनून के साथ गांव व बूथ मजबूत करने में जुटेगा। उन्होंने कहा आपका यही जुनून हम सब को बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए ताकत देगी।
पार्टी अध्यक्ष सोमवार को कैंप कार्यालय में संगठन की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने पदाधिकारियों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि जो भी आपस के कीट-कांटे हैं, उसे तत्काल दुरुस्त करें और जमीनी स्तर संगठन को मजबूत बनाने में जुटें। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का टिप्स भी दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है। इसमें पार्टी को हर हाल में बढ़ता बनाना है। इसमें हमें बड़ी सफलता तभी हासिल होगी, जब पार्टी का विचार व झंडा हर गांव, हर बूथ तक पहुंच जाएगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तब जाकर बड़ा लक्ष्य हासिल करने में हम सब कामयाब होंगे।
ये भी पढ़ें – 20 हजार करोड़ से यूपी में ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार, चमकदार और आधुनिक होंगे रेलवे स्टेशन; बढ़ेगी सुरक्षा
ये भी पढ़ें – 68 हजार कर्मियों की सैलरी रोकी, सीएम योगी हुए भावुक; अखिलेश बोले- भाजपाई कर रहे नकली हस्ताक्षर
तीन दिन बाकी, एसआईआर में न चूकेंः आशीष पटेल
इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पदाधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए एसआईआर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब तीन दिन ही शेष हैं। इसलिए सभी लोग सारा काम छोड़ करके एसआईआर में जुटे और समर्थक मतदाताओं का जुड़वाने में जुटें। उन्होंने कहा कि अगर एसआईआर में कमजोर हुए तो इसका असर पार्टी के प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। इसलिए इस काम में किसी भी स्तर उदासीन न बनें।