होम

यूपी: नए वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई; पिता यहीं पर रहे शिक्षक

Spread the love


ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाले लखनऊ के रहने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दीक्षित अभी वायुसेना के वाइस चीफ हैं। उन्हें एक कुशल रणनीतिकार माना जाता है।




मंत्रालय ने बताया कि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 29वें एयर चीफ ऑफ स्टाफ होंगे। उनकी नियुक्ति 31 अक्तूबर से प्रभावी होगी। एयर मार्शल दीक्षित वायुसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल व परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे जा चुके हैं। उन्हें मिराज-2000, मिग, जगुआर, तेजस, हॉक, आईएल-78, एएन-32, किरण, एचपीटी-32 और एवरो जैसे कई विमानों को उड़ाने का अनुभव है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *