होम

यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलना शुरू हुआ मौसम, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश; ओले गिरने के भी आसार

Spread the love


UP: Western disturbances have started changing the weather in the state, these districts may receive rain on F

यूपी में मौसम ने ली करवट।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। एनसीआर से सटे जिलों में भी मौसम बदला। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचे। पूर्वांचल में भी कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज की गई।


मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 28.4 मिमी बारिश हुई। मेरठ में 15.9 मिमी, नजीबाबाद में 8.4 मिमी, अलीगढ़ में 7.8 मिमी और आगरा में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ जिलों में हल्के ओले गिरने की भी संभावना है। 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।

प्रयागराज सबसे गर्म, हरदोई में सबसे ठंडी रात

बृहस्पतिवार को प्रयागराज 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *