{“_id”:”67d6d93d2979f9e93e0055d0″,”slug”:”up-temperatures-dropped-due-to-light-drizzle-across-the-state-winds-coming-from-the-bay-of-bengal-will-chang-2025-03-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: पूरे प्रदेश में हुई हल्की बूंदाबांदी से गिरा पारा, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं बदलेंगी मौसम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:58 PM IST
Weather of UP: यूपी के मौसम ने एक बार फिर से बदलाव लिया है। दो से तीन दिन बहुत तेज धूप होने के बाद रविवार को पूरे प्रदेश में हल्के बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई।
दिन भर रही आवाजाही।
विस्तार
मार्च के पहले पखवाड़े में अप्रत्याशित गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। दूसरे पखवाड़े के पहले दिन रविवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बूंदाबांदी और बादलों की मौजूदगी से अगले दो दिन तक पारे में हल्की गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वा हवा फिर से मौसम में बदलाव लाएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 व 22 मार्च को नमी युक्त पुरवाई के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों सोनभद्र, मिर्जापुर, बलिया व वाराणसी आदि में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। 24 मार्च से फिर से तापमान बढ़ना शुरू होगा। मार्च के आखिर में प्रदेश मेंलू जैसी परिस्थितियां बनने का पूर्वानुमान है।
Spread the love संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान ने अपनी जिंदगी की शुरूआत साइकिल की मरम्मत करने के लिए खोली गई पिता की दुकान पर काम सीखने से की थी। इसके बाद अपराध का ऐसा पाठ पढ़ा कि वह माफिया संजीव जीवा व मुख्तार अंसारी […]
Spread the love कहते हैं कि “मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” इस कहावत को सच कर दिखाया है उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जांबाज सिपाही आशीष शुक्ला ने। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी आशीष शुक्ला ने वह मुकाम […]
Spread the love अग्निशमन विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाने वाले फायरमैन जितेंद्र राठौर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उसने दीवानी में कॉकरोच बनकर प्रदर्शन किया था। अग्निकांड की घटना के बाद लखनऊ भी पहुंचा था और दिल्ली में भी प्रदर्शन कर चुका है। उसको नोटिस जारी किया गया था। 15 […]