{“_id”:”67a248bc59922b8e6a09c396″,”slug”:”up-liquor-sales-decreased-in-the-state-revenue-from-liquor-and-gst-decreased-by-2037-crores-in-january-this-2025-02-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश में घटी शराब की ब्रिकी, जनवरी में शराब और जीएसटी का राजस्व 2037 करोड़ घटा, इतने की हुई आमदनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी में शराब की बिक्री। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में 17425.94 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की जनवरी में 18603.38 करोड़ का राजस्व मिला था। उन्होंने बताया कि इस जनवरी पिछले वर्ष की तुलना में आबकारी और जीएसटी से मिलने वाला राजस्व कम हुआ है।
Trending Videos
वित्त मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत जीएसटी के रूप में जनवरी में 7167.29 करोड़ राजस्व मिला। जबकि गत वर्ष इसी महीने 7593.33 करोड़ का राजस्व मिला था। यानी इस जनवरी 426.04 करोड़ रुपये कम राजस्व मिला। वहीं वैट के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 2797.32 करोड़ राजस्व मिला, जबकि गत वर्ष जनवरी में 2689.34 करोड़ का राजस्व मिला था।
आबकारी के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 3356.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष इसी महीने 4968.02 करोड़ रुपये मिले थे। इस तरह इस मद में भी 1611.74 करोड़ राजस्व घट गया। उन्होंने बताया कि 2025-26 की आबकारी नीति घोषित नहीं होने के कारण कमी दिख रही है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत जनवरी, 2025 की राजस्व प्राप्ति 2511.11 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह 2075.45 करोड़ रुपये मिले थे। परिवहन के अन्तर्गत जनवरी-2025 की राजस्व प्राप्ति 1110.83 करोड़ रही, जबकि गत वर्ष इसी माह प्राप्ति 898.44 रुपये थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत जनवरी-2025 में 483.13 करोड़ राजस्व मिला, जबकि गत वर्ष 378.80 करोड़ मिले थे।
वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य कर के अंतर्गत जीएसटी एवं वैट मद में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनवरी माह में 9964.61 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो जनवरी में निर्धारित लक्ष्य का 71.1 प्रतिशत है। आबकारी मद में माह जनवरी में 3357.26 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 64.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार स्टांप तथा निबंधन मद में जनवरी, 2025 में 2511.11 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो इस अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 83.7 प्रतिशत है। परिवहन मद में माह जनवरी, 2025 में 1110.83 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 95.10 प्रतिशत है।
Spread the love यूपी के अमेठी में बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां वह जगदीशपुर के चांदगढ़ गांव निवासी जहूर अहमद के घर पूर्व में संपन्न हुए शादी समारोह के बाद शुभकामना संदेश देने आए थे। इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब होते हुए ऑपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया […]
Spread the love {“_id”:”6a51e8c7dc0e3d37c10f7677″,”slug”:”engineers-to-be-held-accountable-for-road-cave-ins-caused-by-pipeline-leaks-2026-07-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सीवर-वाटर लाइन लीकेज से सड़क धंसने पर इंजीनियर होंगे जिम्मेदार, नगर आयुक्त ने तय की जवाबदेही”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 12:25 PM IST आगरा में सीवर और वाटर लाइन लीकेज से सड़क धंसने की घटनाओं पर नगर आयुक्त […]