यूपी: प्रदेश में जारी हुई स्कूलों की अवकाश तालिका, नोट कर लीजिए इस साल किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल; देखें लिस्ट
होम

यूपी: प्रदेश में जारी हुई स्कूलों की अवकाश तालिका, नोट कर लीजिए इस साल किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल; देखें लिस्ट

Spread the love


बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के परिषदीय व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में नए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत स्कूलों में 33 दिन छुट्टी रहेगी। हालांकि होली और दिवाली की छुट्टियों के बीच में एक-एक दिन विद्यालय खोला जाएगा।

परिषद की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार होलिका दहन का अवकाश दो मार्च और होली का चार मार्च को है। इसके बीच में तीन मार्च मंगलवार को विद्यालय खोला जाएगा। इसी तरह नरक चतुर्दशी व दीपावली की छुट्टी आठ को, गोवर्धन पूजा नौ को और भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी 11 नवंबर को है। इस तरह 10 नवंबर मंगलवार को विद्यालय खुलेंगे।

इतना ही नहीं शिक्षक संगठनों ने कह है कि बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, सरदार पटेल जयंती को स्कूल खुलते और कार्यक्रम होते हैं। इसके बाद भी यह अवकाश सूची में शामिल हैं। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार हरितालिका तीज या हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी या ललई छठ, जिउतिया या अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं व पितृ विसर्जन की छुट्टी शिक्षक-शिक्षिका दोनों को देय होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *