यूपी: प्रदेश में ठंड का असर, अगले आदेश तक बदला गया माध्यमिक स्कूलों का समय; अब दो जनवरी से होगा प्रभावी
होम

यूपी: प्रदेश में ठंड का असर, अगले आदेश तक बदला गया माध्यमिक स्कूलों का समय; अब दो जनवरी से होगा प्रभावी

Spread the love


यूपी में भीषण ठंड को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। 29 दिसंबर से बदले हुए समय पर स्कूल खुलेंगे। स्कूलों के खुलने का नया समय सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक होगा। पहले यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक था। जिसे अब बदल दिया गया है। 

इस तरह विद्यालयों का समय एक घंटे कम हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी आदेश प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालय पर लागू होगा। निदेशक ने सभी डीआईओएस को अगले आदेश तक यही समय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि सीएम योगी के द्वारा एक जनवरी तक 12वीं तक के बच्चों के अवकाश के बाद अब यह आदेश दो जनवरी से प्रभावी होगा। सीएम के द्वारा दिया गया आदेश सभी बोर्ड और स्कूलों के लिए मान्य होगा। 


कई जिलों में स्कूल बंद

भीषण ठंड को देखते हुए रायबरेली, गोंडा, अयोध्या और वाराणासी के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 29 और 30 दिसंबर को बंद कर दिया गया है। हालांकि अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल आते रहना होगा। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *