होम

यूपी: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अमित घोष, अमृत अभिजात समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

Spread the love


उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, अमृत अभिजात को पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार और वी हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा का जिम्मा दिया गया है। 

इसके अलावा महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, अनिल कुमार को प्रमुख सचिव व आयुक्त खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले, और डॉ एम०के०एस० सुंदरम को प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा व अनुसंधान, कृषि विपणन, विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी मिली है। 

वहीं रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज, अमित गुप्ता को स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ यूपीपीसीएल, यूपीटीसीएल, राज्य विद्युत उत्पादन निगम व यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष का पद दिया गया है, जबकि डॉ आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन नियुक्त किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *