यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री के साथ बांदा रहा सबसे गर्म जिला; डराने वाले हैं पूर्वानुमान
होम

यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू, 40 डिग्री के साथ बांदा रहा सबसे गर्म जिला; डराने वाले हैं पूर्वानुमान

Spread the love


उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खासकर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में अभी से दोपहर में भीषण गर्मी महसूस की जाने लगी है।

माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश भर में चल रही पछुआ हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। बुंदेलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान के जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने की संभावना है।सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

जबकि प्रयागराज 39 डिग्री के साथ दूसरे और वाराणसी 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बांदा में रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *