लोकनिर्माण विभाग सेतु बंधन की 10 परियोजनाओं को 1,111 करोड़ की लागत से पूरा करेगी। इस योजना के जरिए जिन सेतुओं का निर्माण होना प्रस्तावित है उसमें मुख्यतः रेल ओवहरेड ब्रिज (आरओबी) और रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) प्रस्तावित है। इसके साथ ही, सीआरआई फंड के इस्तेमाल से मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों को पूरा करने की तैयारी है।
Trending Videos
इसे उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की देखरेख में पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कार्यों के चयन का निर्धारण टीयूवी व उपयोगिता के आधार पर किया जाता है। टेन व्हीकल यूनिट्स (टीयूवी) लेवल क्रॉसिंग गेट्स के वर्गीकरण में इस्तेमाल होने वाला एक टर्म है। यह दर्शाता है कि एक दिन में औसतन कितनी ट्रेनें और यातायात वाहनों का उस सेक्शन से आना-जाना होता है। ऐसे में, सेतुओं के निर्माण में उन सेक्शंस पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाता है जिनकी टीयूवी संख्या अधिक है और इसे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने पर कार्य हो रहा है।
केंद्रीय मार्ग एवं अवसंरचना निधि का इस्तेमाल प्रदेश में सेतु निर्माण के साथ ही मार्गों के निर्माण में भी किया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर भी लोकनिर्माण विभाग द्वारा एक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अनुसार, भारत सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 136 करोड़ की लागत से कार्यों को पूरा करने का अनुमोदन किया गया था जिसे इस वित्तीय वर्ष में पूरा किया जा सकता है।
Spread the love छिपकली पड़ी चाय पीने से दंपती समेत परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर सभी लोग घर चले गए। शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाने के बानगांव निवासी गोविंद (36) के घर पर मंगलवार सुबह चाय बनाई गई। चाय को गोविंद […]
Spread the love Pilibhit News: पीलीभीत जिले में कई दिनों से न्यूरिया थाना क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने बृहस्पतिवार सुबह दो घंटे के अंतराल में पांच किलोमीटर दायरे में दो महिलाओं और एक किशोर पर हमला किया। इसमें खेत में घास काट रही गांव मंडरिया निवासी कृष्णा देवी (50) पत्नी कालीचरण को बाघ करीब […]
Spread the love कंबोडिया के शातिरों ने केस्को के रिटायर्ड सुप्रिटेंडेंट इजीनियर रमेश चंद्र और उनकी पत्नी को 69 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 53 लाख की ठगी की साजिश रची। उन्हें जिन नंबरों से कॉल की गई उसके तीन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कंबोडिया और दो यूके के मिले हैं। क्राइम ब्रांच के साइबर […]