खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में चार लोगों की नृशंस हत्या मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी तो नए तथ्य सामने आए। संपत्ति विवाद के साथ अब पुलिस परिवार के बेटे अभिषेक वैश्य से जुड़े विवादों और उसके संपकों की भी गहन पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद जांच को एक और दिशा मिली।
पड़ोसियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कुछ लोग अभिषेक से मिलने के लिए उसके घर में घुस गए थे। उस दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। घर के बाहर काफी देर तक कहासुनी और विवाद चलता रहा। मामला इतना बढ़ गया कि वे लोग अभिषेक को जबरन अपने साथ ले गए थे। इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी।
2 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद पिता वीरेंद्र कुमार वैश्य और बहन मीनाक्षी काफी परेशान हो गए थे। बाद में दोनों किसी तरह अभिषेक को वापस घर लेकर आए। हालांकि, उसे ले जाने वाले लोग कौन थे, किस बात को लेकर विवाद हुआ था और कितनी रकम का लेनदेन था, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है।
3 of 12
अभिषेक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानदारी में भी विशेष रुचि नहीं लेता था अभिषेक
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिषेक परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बावजूद कोई नियमित कामकाज नहीं करता था। मकान में एक दुकान उसके नाम पर बताई जाती है, लेकिन वह दुकानदारी में भी विशेष रुचि नहीं लेता था।
4 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस अफसर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकतर समय वह दोस्तों के साथ बाहर घूमता रहता था। इलाके के लोगों का कहना है कि उसका कई लोगों के साथ उठना-बैठना था। समय-समय पर विवाद भी होता रहता था।
5 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीबी संपर्कों से जुटाई जा रही जानकारी
आशंका जताई जा रही है कि रुपये के लेनदेन या किसी पुराने विवाद का संबंध इस सामूहिक हत्याकांड से हो सकता है। इसी वजह से अभिषेक के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और उसके करीबी संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Spread the love अभी तक लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल बुरे सपने की तरह बीता है। टीम अंक तालिका में छह मैच खेलकर चार हार और दो जीत के साथ आठवें स्थान पर फिसल गई है। घरेलू मैदान (इकाना स्टेडियम) में टीम के हालात और भी बुरे है, जहां पहली जीत दर्ज करना ही चुनौती […]
Spread the love {“_id”:”67bc101794d1387939077f9c”,”slug”:”up-debate-going-on-in-the-assembly-after-the-budget-uproar-over-brajesh-pathak-s-comment-2025-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: बजट के बाद विधानसभा में आज होनी थी चर्चा, ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर हुआ हंगामा, सदन स्थगित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सदन की कार्यवाही के लिए जाते सतीश महाना। – फोटो : अमर उजाला। विस्तार यूपी विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। बजट पर हो रही चर्चा […]
Spread the love बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की गलत शिनाख्त के कारण एक परिवार ने किसी और का अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन जब उनके पिता घर लौटे तो सभी चौंक गए और सच्चाई पुलिस को बताई। शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी निवासी चंद्रिका सिंह यादव ट्रेन की […]