{“_id”:”67a703a7e8b9b22a020e8317″,”slug”:”gas-cylinder-exploded-and-house-was-completely-destroyed-in-balrampur-nine-members-injured-in-accident-2025-02-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में भीषण विस्फोट: फिल्मी स्टाइल में उड़ी मकान की दीवारें और खिड़कियां, नौ लोग घायल; गांव में फैली दहशत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी में भीषण विस्फोट: फिल्मी स्टाइल में उड़ गए मकान के परखच्चे – फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बलरामपुर में शनिवार को गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज था, कि मकान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में परिवार के नौ लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजे खाना बनाते समय हुआ। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के खगईजोत के भरिया गांव की है।
Trending Videos
विस्फोट के बाद गांव में आसपास के मकान हिल गए। इससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसा गांव निवासी नरेंद्र के घर पर हुआ। हादसे में कमलेश, नरेंद्र की पत्नी तारा देवी, रुचि पुत्री नरेंद्र कुमार, शशि पुत्र नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार, कमलेश की तीन बेटियां पिंकी, मानसी, संध्या घायल हैं। वहीं पड़ोस के अरुण की पत्नी नीना भी तारा देवी से मिलने आईं थीं, वह भी घायल हैं।
डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर ली जानकारी
प्रधान आशीष सिंह ने बताया कि घायलों में तारा देवी व पिंकी की हालत गंभीर हैं। सभी घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे हैं।
Spread the love विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबीजी रामजी) की शुरुआत से पहले ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत अधूरे पड़े कार्यों ने प्रशासन के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। एक अप्रैल से मनरेगा को नए स्वरूप में लागू करने की केंद्र सरकार की योजना है। […]
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 04 लेन (06 लेन विस्तारणीय) प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के ईपीसी पद्धति पर क्रियान्वयन के लिए निर्माणकर्ता के चयन सम्बंधी तैयार किए गए अन्तिमीकृत आरएफपी अभिलेख पर मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की […]
Spread the love बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय की महिलाओं से परिचय होने की वजह से सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक की घेरकर पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में एक्स पर शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। Trending Videos […]