सपा सांसद पर हमले के मामले में उनके काफिले की अगुवाई कर रहे थाने के दरोगा ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें काफिले में शामिल समर्थकों संग हाथापाई-मारपीट का भी आरोप है। मुकदमे के आधार पर पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। जिसमें एक श्रीराजपूत करणी सेना का जिला संयोजक व चार कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं वीडियो में टायर फेंकते नजर आ रहे लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
यह मुकदमा थाने के दरोगा सुधीर कुमार ने कराया है। जिसमें कहा है कि वे आगरा से बुलंदशहर जा रहे सपा सांसद के काफिले को महरावल बॉर्डर से द्वितीय थाना मोबाइल जीप से स्क्वायड कराकर ले जा रहे थे। तभी टोल से पहले सोमना मोड़ पर 15 अज्ञात लोगों ने सपा सांसद के काफिले पर टायर फेंककर हमला किया। साथ में उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया।
Trending Videos
2 of 11
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
– फोटो : संवाद
इस बीच काफिले में शामिल कुछ समर्थक अपनी गाड़ियों से उतरकर अपने नेता को बचाने आगे आकर आगे पीछे चलने लगे तो समर्थकों संग हाथापाई करते हुए मारपीट की गई। हालांकि खुद दरोगा ने उतरकर उपद्रवियों को पकड़ने का प्रयास किया। मगर वे भाग गए। इस घटना में सांसद या उनके किसी समर्थक को चोट नहीं आई। बाद में उन्हें वापस कर दिया गया।
3 of 11
हाईवे पर सासंद रामजी लाल सुमन की गाड़ी पर टायर फेंकते लोग
– फोटो : अमर उजाला
देर रात यह मुकदमा बलवा, गलत तरीके से रास्ता रोकने की कोशिश, हिंसक हमला, उकसावा, अपमानित कराने के इरादे से उकसावा, चोट पहुंचाने का मकसद व क्रिमिनल लॉ की धारा में दर्ज किया गया है। इसके बाद देर शाम पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाकर श्रीराजपूत करणी सेना के जिला संयोजक सहित पांच लोग पकड़ लिए। एपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपी पकड़ लिए हैं। आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
4 of 11
खेरेश्वर चौराहे पर सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले की गाड़ी आपस में टकराईं
– फोटो : संवाद
सपा जिलाध्यक्ष ने दी खुद पर हमले की तहरीर
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने इस मामले में एसएसपी को एक तहरीर देकर खुद पर हमला होना बताया है। कहा है कि वे भी सपा सांसद संग बुलंदशहर जा रही थीं। तभी उनकी गाड़ी पर भी यह हमला हुआ। एसएसपी से कार्रवाई का अनुरोध करते हुए यह भी कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।
5 of 11
सपा सांसद रामजीलाल सुमन से बातचीत करते बुलंदशहर एसपी देहात
– फोटो : संवाद
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने तहरीर में कहा है कि वे सपा सांसद संग बुलंदशहर जा रही थीं। तभी टोल से पहले करणी सेना के लोगों ने पत्थरों, जलते हुए टायरों व तलवार आदि से खुद उन पर व कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इस हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वह किसी तरह खुद की जान बचा पाई। इस घटना से पीडीए में आक्रोश है। इस मामले में उन्होंने कार्रवाई के साथ खुद की सुरक्षा का भी अनुरोध किया है।
Spread the love {“_id”:”678fb9001e81fe823601cbb2″,”slug”:”up-ten-thousand-posts-will-be-filled-in-secondary-schools-of-the-state-b-ed-will-be-valid-along-with-graduat-2025-01-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में भरे जाएंगे दस हजार पद, स्नातक के साथ बीएड होगा मान्य; समकक्ष शब्द हटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका। – फोटो : अमर उजाला। विस्तार प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) व प्रवक्ता के लगभग 10 हजार […]
Spread the love {“_id”:”6a15ae32c258475b9a033c0c”,”slug”:”son-dies-of-diarrhea-mother-passes-away-in-shock-2026-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झकझोर देगी घटना: बेटे ने डायरिया से दम तोड़ा तो सदमे में मां ने भी छोड़ दी दुनिया, नम हुई हर आंख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 27 May 2026 12:12 AM IST यूपी के महोबा जिले में झकझोर देने वाली घटना […]