{“_id”:”67a38d8b2ebbf1b37901cd4f”,”slug”:”up-there-will-be-changes-in-the-methods-of-selling-liquor-shops-will-not-be-able-to-open-in-multiplex-areas-2025-02-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: शराब बेचने के तरीकों में होंगे बदलाव, मल्टीप्लेक्स एरिया में नहीं खुल सकेंगी प्रीमियम ब्रांड की दुकानें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
wine liqour – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कैबिनेट की बैठक में बुधवार को आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई। इसके तहत मॉल्स के मल्टीप्लेक्स एरिया में प्रीमियम ब्रांड की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि सक्षम स्तर से अनापत्ति मिलने पर हवाई अड्डों, मेट्रो व रेलवे स्टेशनों पर मुख्य भवन में प्रीमियम रिटेल की दुकानें अनुमन्य हाेंगी। इनका मुख्य द्वार भवन के अंदर होने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। वहीं, पहली बार विदेशी मदिरा की 60 एमएल और 90 एमएल की बोतलों की बिक्री की अनुमति भी दी गई है।
Trending Videos
वैयक्तिक होम लाइसेंस का सरलीकरण
निजी प्रयोग के लिए निर्धारित फुटकर सीमा से अधिक मदिरा क्रय, परिवहन एवं निजी कब्जे में रखने के लिए वैयक्तिक होम लाइसेंस की व्यवस्था सरल की गई है। लाइसेंस के लिए सालाना फीस 11 हजार रुपये और सिक्योरिटी 11 हजार रुपये होगी। लाइसेंस उन लोगों को ही मिलेगा, जो तीन वर्ष से लगातार आयकरदाता होंगे। उन्हें अपना आयकर रिटर्न भी दाखिल करना होगा। इसमें न्यूनतम दो वर्षों में आवेदक द्वारा न्यूनतम 20 प्रतिशत श्रेणी में आयकर का भुगतान किया गया हो। यदि कृषि आय से 20 प्रतिशत आयकर के स्लैब में आने के बावजूद किसी आवेदक पर कर की देयता नहीं बनती हो, तब ऐसा आवेदक भी लाइसेंस के लिए अर्ह होगा।
एसेप्टिक ब्रिक पैक में मिलेगी देशी मदिरा
नई नीति में देशी मदिरा एसेप्टिक ब्रिक पैक में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसका इस्तेमाल करने से शराब में मिलावट होने की आशंका खत्म होती है।
Spread the love UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के चार केंद्रों पर बुधवार को शुरू हुआ। पहले ही दिन एक केंद्र पर हिंदी की उत्तर पुस्तिका में 200 रुपये का नोट निकला। लिखा था कि सर, अगर आपको मेरी कॉपी में पैसे मिलें तो कृपया मुझे पास […]
Spread the love {“_id”:”68f844dbd1d82c60410f3408″,”slug”:”ruckus-created-by-blocking-highway-in-front-of-police-station-after-death-of-teenager-in-moradabad-2025-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले-हैवानियत के हत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} moradabad murder – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार मुरादाबाद के कटघर इलाके में रहने वाली किशोरी की मौत के बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने दुष्कर्म के बाद […]
Spread the love एसओजी और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आज एक मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान, […]